हैवानियत: 70 साल के बुजुर्ग ने किया 4 साल की मासूम से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर नगर इलाके में दादा की उम्र के एक बुजुर्ग ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की मां ने रंगे हाथों पकड़कर शोर मचा दिया।
आरोपी मकान मालिक सुरेश (70) को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर रविवार सुरेश को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक सुमन (काल्पनिक नाम) परिवार के साथ अंबेडकर नगर स्थित सुरेश के मकान में किराए पर रहती है। सुमन पास के एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है।
सुरेश बच्ची को अपने कमरे में खिलाने के बहाने ले गया
शनिवार को उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। सुमन को सुरेश अपने कमरे में खिलाने के बहाने ले गया। कुछ देर बाद जब सुमन की मां वापस आई तो उसने देखा कि सुरेश बच्ची के साथ जबरदस्ती कर रहा है।
फौरन उसने शोर मचा दिया। स्थानीय लोगों ने सुरेश को पकड़ लिया। इधर मासूम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है कि आरोपी कब से बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दे रहा था।