बिसाहड़ा कांड में कार्रवाई से नाराज ग्रामीण करेंगे साठा चौरासी को एकजुट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा कांड की पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने पंद्रह लोगों की टीम गठित कर साठा चौरासी को एकजुट करने की कवायद शुरू कर दी है। दादरी के 27 गांवों में युवा वर्ग और साठा चौरासी के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में समाज के प्रमुख लोगों की टीम बनाकर लोगों को न्याय के लिए होने वाली पंचायत से जोड़ने का आह्वान किया जा रहा है।
गांव बिसाहडा कांड में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत कर सीबीआई से जांच कराने और न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन चलाने का बिगुल बजा दिया है।
इसके बाद बिसाहड़ा गांव एक बार फिर सुर्खियों में है और माहौल गर्माने लगा है। गांव के मंदिर से एलाउंमेंट करने पर गांव में महिला पुरूष एकत्र हुए थे, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरूष मौजूद थे।
पुलिस की कार्रवाई को बताया जा रहा एकतरफा
पुलिस द्वारा गांव में हुए बवाल में पुलिस का सौतेला व्यवहार रहा उसकी टीस बाहर आने लगी है। गांव में की पंचायत में 15 लोगों की टीम गठित न्याय के लिए पंचायत की तैयारी में जुट गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15-15 सदस्यीय टीम ने साठा चौरासी के गांवों में जाकर बिसाहड़ा कांड में की गई एकतरफा पुलिस कार्रवाई के बारे में लोगों को बताकर समर्थन जुटाने की तैयारी है।
दादरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 27 ठाकुर बाहुल्य गांवों में युवा वर्ग की टीम व साठा चौरासी के धौलाना क्षेत्र के बुजुर्गों की टीम घूमकर लोगों को जागरूक करेगी। इसके बावजूद भी अगर न्याय नहीं मिला तो आंदोलन चलाया जाएगा।