फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angry over teasing, minor stabs dairy owner to death

Delhi NCR News: मुंह चिढ़ाने से नाराज नाबालिग ने डेयरी मालिक की चाकू गोदकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
-पालम गांव इलाके की घटना, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए मुख्य आरोपी नाबालिग समेत पांच को पकड़ा
विज्ञापन

-दो आरोपी बालिग, तीन नाबालिग, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चिढ़ाने से नाराज नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पालम गांव में एक डेयरी मालिक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 25 साल के पुनीत यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मुख्य आरोपी नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। जिसमें दो बालिग आरोपी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 4 मार्च को पालम गांव थाना पुलिस को मणिपाल अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने के बाद भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि घायल पुनीत यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि पुनीत डेयरी चलाता था और अविवाहित था।

पुलिस महावीर एन्क्लेव की गली नंबर 7 स्थित घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि 8-10 लोगों ने उसपर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के जरिए पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबालिग समेत तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार दो बालिग आरोपियों की पहचान 24 साल के महावीर नगर निवासी धर्मेंद्र और ओमकार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों दूध बेचने का काम करते हैं। पकड़े गए दो नाबालिग दसवीं कक्षा में स्कूल ड्रॉप आउट हैं, वहीं एक आरोपी सातवीं कक्षा में पढ़ता है। पूछताछ में एक नाबालिग ने बताया कि मृतक उसे बार बार चिढ़ाता था। जिससे उसे काफी बुरा लगा। उसने उसे सबक सिखाने के लिए साजिश रची और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के दौरान नशे का सेवन किया था। उसने ही पुनीत पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article