फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angry landlord attacks tenant after inquiring about his well being in Delhi

हालचाल पूछने पर भड़का मकान मालिक: ऐसा पूछने की हिम्मत कैसे हुई, कहकर किराएदार पर बिगड़ा, टूटी हुई बोतल घुसेड़ी

Thu, 18 Jul 2024 06:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Jul 2024 06:45 PM IST
सार

गंभीर रूप से घायल किराएदार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
Angry landlord attacks tenant after inquiring about his well being in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में मकान मालिक से हाल चाल पूछना एक किराएदार को भारी पड़ गया। मकान मालिक ने बोतल तोड़ कर किराएदार के कमर में घुसेड़ दी। पीड़ित की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार मकान मालिक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। पीड़ित रोशन कुमार अपने एक दोस्त के साथ सिरसपुर इलाके में किराए के मकान में रहता है। वह मजदूरी करता है। रोशन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसने अपने मकान मालिक मंजीत राणा को भी टहलते देखा। रोशन ने मंजीत से हालचाल पूछा। इस बात पर मकान मालिक गुस्से में आ गया। उसने हालचाल पूछने की हिम्मत करने की बात कहकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक को गुस्से में देखकर रोशन चुपचाप अपने कमरे में चला गया। उसके बाद वह अपने दोस्त मिंटू के साथ खाना खाने लगा। कुछ देर बाद मकान मालिक उसके कमरे में आया। उसके हाथ में टूटी हुई बोतल थी। उनसे बोतल से रोशन के कमर पर वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। रोशन के चिल्लाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। 

विज्ञापन

मिंटू ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल रोशन को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भर्ती कराया। दर्द होने की वजह से पीड़ित उस रात बयान नहीं दे पाया था। अगले दिन उसने पुलिस को बयान दिया। पुलिस उसके बयान पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed