फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angry Garden Designer hits Power Backup on the Wall Bomb Blast at Domestic Airport

एयरपोर्ट पर धमाका, चेकिंग से नाराज गार्डन डिजाइनर ने दीवार पर मारा पावर बैकअप

Thu, 30 Aug 2018 02:25 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Aug 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
Angry Garden Designer hits Power Backup on the Wall Bomb Blast at Domestic Airport
फाइल फोटो
राजधानी के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम को उस समय भगदड़ मच गई जब चेकिंग से नाराज एक गार्डन डिजाइनर ने पावर बैकअप को दीवार पर मारकर धमका कर दिया। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गार्डन डिजाइनर को उसी समय गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के पॉश इलाका डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली मालाविका तिवारी (56) पेशे से गार्डन डिजाइनर हैं। वह मंगलवार शाम को अपने परिचित के साथ दिल्ली से धर्मशाला जा रही थी। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर जब उनका बैग चेक किया जा रहा था तो उसमें पावर बैकअप निकला। सीआईएसएफ के सुरक्षा अधिकारियों ने पावर बैकअप को एयरपोर्ट पर जमा कराने की बात कही। बताया कि यह पावर बैकअप फ्लाइट में नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्से में आकर मालाविका तिवारी पहले तो सुरक्षा कर्मियों से झगड़ा करने लगी और फिर पावर बैकअप को दीवार पर दे मारा। दीवार से टकराते ही पावर बैकअप फट गया और जोर से धमाका हुआ। इससे एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को लगा कि बम धमका हुआ है और एयरपोर्ट पर भगदड़ मच गई। 


सीआईएसएफ कर्मियों ने मावालिका को हिरासत में ले लिया और डोमेस्टिक एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 336 (किसी की जान खतरे में डालना) और 285 (ज्वलनशील पदार्थ को हैंडल करने में लापरवाही) का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती धाराएं होने के पर मावालिका को जमानत मिल गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed