{"_id":"6a368bd376d172ac8d0c4e5e","slug":"anemia-detected-in-67-patients-at-bhangarola-phc-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-92056-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भांगरौला पीएचसी में 67 मरीजों में मिली खून की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भांगरौला पीएचसी में 67 मरीजों में मिली खून की कमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। भांगरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की ओर से क्षेत्र में एनीमिया (खून की कमी) की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को जागरूक कर स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है।
पीएचसी द्वारा अब तक 263 लोगों की एनीमिया जांच की गई है। इनमें से 67 मरीजों में खून की कमी के हल्के लक्षण पाए गए हैं। सभी मरीजों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर ही किया जा रहा है।
पीएचसी के डॉक्टर अजीतेश ने बताया कि क्षेत्र में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों की पहचान करने के लिए अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिन मरीजों में एनीमिया की स्थिति सामान्य या मध्यम स्तर की है, उनका इलाज केंद्र पर ही जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल 67 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, जिन मरीजों में एनीमिया की स्थिति गंभीर पाई जाएगी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम सिविल अस्पताल रेफर किया जाएगा।