फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anant Yardi will donate Rs 150 crore to IIT Delhi to accelerate AI research.

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली को अनंत यार्दी देंगे 150 करोड़, एआई शोध को मिलेगी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
- केंद्र एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस के क्षेत्रों में शिक्षा और शोध को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) को उसके पूर्व छात्र अनंत यार्दी ने 150 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की है। यार्डी सिस्टम्स के संस्थापक और चेयरमैन अनंत यार्दी के इस योगदान से संस्थान में एआई शोध को रफ्तार मिलेगी।




इस राशि का बड़ा हिस्सा आईआईटी दिल्ली के यार्दी स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को दिया जाएगा, जो 2020 में स्थापित हुआ था। यह केंद्र एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस के क्षेत्रों में शिक्षा और शोध को बढ़ावा देता है। दान का एक अहम भाग संस्थान के संसाधनों को बढ़ाने और विस्तार प्रोग्राम में लगाया जाएगा। इससे नए शैक्षणिक भवन और आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अनंत यार्दी ने कहा कि आईआईटी दिल्ली ने उन्हें मजबूत शैक्षणिक आधार दिया है। वहीं आईआईटी दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे एआई शोध क्षमताएं और मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed