{"_id":"6999ce6aa320029d5904a662","slug":"anandam-fest-is-giving-positive-energy-rekha-gupta-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125075-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदम फेस्ट में मिल रही सकारात्मक ऊर्जा : सीएम रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदम फेस्ट में मिल रही सकारात्मक ऊर्जा : सीएम रेखा गुप्ता
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश-2 के उदयशंकर पार्क में हुआ आयोजन
-जीके गॉट टैलेंट, सीनियर सिटिजन रैंप वॉक और भजन क्लबिंग ने बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीएम रेखा गुप्ता ने ग्रेटर कैलाश-2 स्थित उदयशंकर पार्क में आयोजित आनंदम फेस्ट 2026 में मुख्यअतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा और स्थानीय विधायक शिखा राय भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आनंदम फेस्ट अपने नाम के अनुरूप खुशी, सकारात्मकता और दिल्ली की सांस्कृतिक समृद्धि का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन दिखाता है कि दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी नहीं, बल्कि परंपरा और प्रतिभा का संगम भी है। कार्यक्रम में जीके गॉट टैलेंट, वरिष्ठ नागरिकों का रैंप वॉक और भजन क्लबिंग जैसे इवेंट्स ने खास आकर्षण पैदा किया। इसमें हर आयु वर्ग के लोगों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए विधायक शिखा राय और सभी आयोजकों को बधाई दी। इस मौके पर पार्षद अंजुम मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।