फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An uncontrolled DTC bus ran over two people including a Delhi Police constable both died

ये थी हादसे की वजह?: तेज रफ्तार डीटीसी ने बीटेक छात्र और सिपाही को रौंदा, न नशे में था ड्राइवर न हुए ब्रेक फेल

Tue, 05 Nov 2024 07:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Nov 2024 07:25 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10.30 पुलिस को सूचना मिली कि एक अनियंत्रित डीटीसी बस मोनेस्ट्री मार्केट के पास फुटपाथ पर चढ़ गई है। इस दौरान बस ने दो लोगों को कुचल दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के चेहरे, सिर और गर्दन पर चोटें थी।

विज्ञापन
An uncontrolled DTC bus ran over two people including a Delhi Police constable both died
डीटीसी बस ने दो को कुचलकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सिविल लाइंस के मोनेस्ट्री मार्केट के पास सोमवार देर रात एक बेकाबू डीटीसी बस ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही समेत दो लोगों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही की शिनाख्त विक्टर (27) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त गुरुग्राम निवासी सत्य प्रिया (23) के रूप में हुई। मूलत: यूपी के जालौन का रहने वाला सत्य प्रिया कानपुर यूपी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। इसका परिवार हरियाणा के गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्जकर लिया है। पुलिस आरोपी बस चालक विनोद को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10.30 पुलिस को सूचना मिली कि एक अनियंत्रित डीटीसी बस मोनेस्ट्री मार्केट के पास फुटपाथ पर चढ़ गई है। इस दौरान बस ने दो लोगों को कुचल दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के चेहरे, सिर और गर्दन पर चोटें थी। एक मृतक की शिनाख्त दिल्ली पुलिस के सिपाही विक्टर के रूप में हुई। बाद में दूसरे की पहचान राजीव नगर सेक्टर-13 गुरुग्राम हरियाणा निवासी सत्य प्रिया के रूप में हुई। मूलत: गांव अटा जालौन यूपी निवासी सत्य प्रिया कानपुर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय वह यहां खरीदारी के लिए आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पुलिस ने देखा कि डीटीसी की हरे रंग की रूट नंबर 261 की बस डिवाइडर पर चढ़ी हुई है। जो सराय काले खां आईएसबीटी से नंद नगरी तक जाती है। घटना के समय बस ब्रेकडाउन अवस्था में थी। इसमें कोई यात्री नहीं था। पुलिस ने मामले की छानबीन की। स्थानीय स्तर पर पूछताछ में पता चला कि तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे यूनीपोल (विज्ञापन बोर्ड) से टकराई। जिससे यूनीपोल सड़क पर जा गिर गया। इसकी चपेट में आकर वहां खड़ा सत्य प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गया। बस पोल को घसीटते हुए आगे बढ़ गई और करीब सौ मीटर बाद बैरिकेड के पास खड़े सिपाही विक्टर को भी पोल ने चपेट में ले लिया। उसके बाद बस कुछ दूर चलने के बाद दाहिनी तरफ गई और डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई।

विज्ञापन

मृत सिपाही घटना के समय बाइक से गश्त पर निकले थे
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 27 साल के सिपाही विक्टर जून 2023 से सिविल लाइंस थाने में तैनात थे और वह मूलत: नागालैंड के रहने वाले थे। रात करीब सवा नौ बजे वह बाइक से इलाके में गश्त के लिए निकले थे। पुलिस ने डीटीसी चालक गाजीपुर निवासी विनोद ठाकुर (57) को गिरफ्तार कर लिया है। वह 2010 से डीटीसी बस चला रहे हैं। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।

घटना कैसे हुई, जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती जांच में चालक के शराब पीकर बस चलाने या फिर ब्रेक फेल होने से घटना होने की आशंका पुलिस को हुई। इस आशंका को देखते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चालक का मेडिकल करवाया। इसके बाद पुलिस ने बस की तकनीकी जांच करवाई। जिस दौरान हादसा हुआ उस दौरान बस ब्रेकडाउन थी। सूत्रों का कहना है कि चालक के मेडिकल रिपोर्ट में उसके शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही तकनीकी जांच में इस बात का खुलासा हो गया है कि बस का ब्रेक फेल नहीं हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। 

पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चालक तेज रफ्तार बस को नियंत्रित क्यों नहीं किया, या फिर उसने जान बूझ कर बस की रफ्तार बढ़ाई। पुलिस चालक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed