{"_id":"67574faba4464bbc970971e3","slug":"an-international-gang-involved-in-cheating-people-by-making-them-invest-in-the-stock-market-has-been-exposed-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शेयर बाजार में निवेश करवा कर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शेयर बाजार में निवेश करवा कर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार
Tue, 10 Dec 2024 01:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:44 AM IST
सार
आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने 61.72 लाख की ठगी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इनके पास से 81 सिम कार्ड, 24 मोबाइल फोन, जाली रबर स्टैंप और एमएसएमई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शेयर बाजार में निवेश कराकर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी सिंडिकेट का पर्दाफाश कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक्सिस बैंक का एक कर्मचारी, एक पीओएस विक्रेता और मनी म्यूल शामिल है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 61.72 लाख की ठगी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इनके पास से 81 सिम कार्ड, 24 मोबाइल फोन, जाली रबर स्टैंप और एमएसएमई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि कुलवीर सिंह ने ग्लोब कैपिटल मार्केट लिमिटेड के प्रतिनिधि बनकर 61.72 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें उच्च रिटर्न का झांसा दिया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अपराध सिंडिकेट ने शिकायतकर्ता से बात करने के लिए दो से तीन महीने की अवधि में सात अलग-अलग व्हाट्सएप नंबरों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
एसीपी रमेश चंद्र लांबा की टीम ने 50 से अधिक खच्चर बैंक खातों की जांच की। इसमें पता लगा कि गिरोह किसी एक शहर या राज्य तक सीमित न होकर गुजरात और महाराष्ट्र के कई शहरों में फैला हुआ था। इसके बाद पुलिस टीम ने मुंबई के मलाड में मेसर्स ऑलिव एंटरप्राइजेज के तहत पंजीकृत एक म्यूल बैंक खाते का खाताधारक शैलेश सुभाष गुप्ता और राजू भाई सोना भाई प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। शैलेश के खाते को मेसर्स महादेव एंटरप्राइजेज से ठगी गई राशि का एक हिस्सा मिला था। राजू भाई सोना भाई प्रजापति सूरत का बैंक खाताधारक है। इसके बाद गुजरात का एक पीओएस विक्रेता व नकली सिम कार्ड उपलब्ध करवाने वाले दीपक वाडवानी को गिरफ्तार कर लिया। राजू भाई ने खुलासा किया कि उसने दुबई स्थित गुर्गों के कहने पर खच्चर खाते खोले थे। इसके बाद आरोपी विपुल और कौशिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कुछ ही समय में किया 540 सिम कार्ड का इस्तेमाल
सीडीआर से पता चला कि मोनिका का प्राथमिक नंबर एक मोबाइल डिवाइस पर संचालित किया गया था, जिसने थोड़े समय के भीतर 540 सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था। इन सिम कार्डों का पता गुजरात के अहमदाबाद में स्थित एक पॉइंट ऑफ सेल विक्रेता दीपक वाधवानी से लगाया गया। आगे की जांच से पता चला कि ठगी की गई राशि प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किए गए खच्चर बैंक खाते दो संस्थाओं जूनागढ़, गुजरात के मेसर्स महादेव एंटरप्राइजेज और श्रीनगर के मेसर्स न्यू सदीकीन ट्रेडर्स के नाम रजिस्टर्ड थे।
15,000 रुपये में बैंक खाते खोले
एक अन्य मनी म्यूल, श्यामकुमार रमेश भाई कागथरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर श्यामकुमार ने मध्यस्थ मीत जयेश भाई कलेरिया के निर्देश पर 15,000 में बैंक खाता खोलने की बात स्वीकार की है। मीत कलेरिया से पूछताछ के बाद एक्सिस बैंक के एक कर्मचारी प्रशांत योगानंदी की भूमिका का पता चला। उसने 1.5 लाख के बदले में धोखाधड़ी वाला खाता सेटअप करने में मदद की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।