{"_id":"68878f3e145fe1268f01c002","slug":"an-elderly-man-found-unconscious-died-in-the-hospital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-99192-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अचेतावस्था में मिले बुजुर्ग की अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अचेतावस्था में मिले बुजुर्ग की अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन
-पीतमपुरा फ्लाईओवर पर युवक का मिला शव, दोनों शव की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में अचेतावस्था में मिले 70 साल के बुजुर्ग की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पीतमपुरा फ्लाई ओवर पर एक युवक का शव मिला। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। युवक के पास से भी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को जहांगीरपुरी थाना पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में एक बुजुर्ग को अचेतावस्था में भर्ती होने की सूचना मिली। डॉक्टरों ने बुजुर्ग को लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस लोकनायक अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तलाशी लेने पर बुजुर्ग के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला।
वहीं रानीबाग थाना पुलिस को 16 जुलाई को पीतमपुरा फ्लाई ओवर पर एक युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिली। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि युवक की किसी वाहन के चपेट में आने से मौत हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है।