फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah took over the command workers came in the organization

संगठन संवाद में अमित शाह ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं में आया जोश

Thu, 28 Feb 2019 10:46 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 28 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah took over the command workers came in the organization
अमित शाह - फोटो : ANI

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जहां देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वहीं दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कमान संभालते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर मौजूद रहे। इस संगठन संवाद में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संदेश खत्म होते ही भारत माता और पीएम मोदी के जयकारे लगाना शुरु कर दिया। दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन


संवाद शुरु होने से पहले स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी को देख कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाना शुरु कर दिया। कुछ ही देर बाद जब प्रधानमंत्री ने बोलना शुरु किया तो कार्यकर्ताओं ने शांति के साथ पूरे संवाद को सुना और उसके बाद सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। अंत में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए घर घर जाकर पार्टी और पीएम मोदी के वचनों को पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी। 
विज्ञापन


दरअसल गुरुवार दोपहर को दिल्ली भाजपा कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, रविशंकर प्रसाद, सांसद मीनाक्षी लेखी के अलावा दिल्ली भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित तमाम नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली के सभी जिलों के करीब 280 मंडलों के बूथ स्तर से आए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ कार्यालय में देखने को मिली। प्रधानमंत्री जब कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए सरकार की उपलब्धियां गिनाने और यूपीए सरकार की कमजोरियां बता रहे थे। उसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश भी जबरदस्त था। पीएम मोदी की हर बात पूरी होने पर पूरा कार्यालय तालियों से गडग़ड़ाहने लगता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed