फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah moves to haryana assembly election.

हरियाणा पहुंचते ही क्यों गरमा गए अमित शाह?

Sat, 16 Aug 2014 08:18 AM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah moves to haryana assembly election.

भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को गुड़गांव के रास्ते हरियाणा की भूमि पर पहली बार कदम रखा। इस दौरान उनका दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे के सिरहौल एवं खेड़की दौल टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। टोल पर उनका स्वागत करने कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ पहुंचे। उनका पहला स्वागत दिल्ली बार्ड पर स्थित सिरहौल टोल प्लाजा पर किया गया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन


इसके बाद काफिला जयपुर की ओर बढ़ गया। जहां रास्ते में खेड़की दौला टोल पर उनका दूसरी बार हरियाणा की धरती पर स्वागत किया गया। उनके स्वागत को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जीएल शर्मा ने बुधवार की शाम को ही कार्यकर्ताओं को एसएमएस भेजकर सजग कर दिया था। इसमें कार्यक्रम की जानकारी देने के अलावा महेंद्रगढ़ पहुंचने को भी कहा गया था।

विज्ञापन

इसलिए गरमाया शाह का मूड

Amit Shah moves to haryana assembly election.

गुड़गांव के रास्ते हरियाणा में पहला कदम रखकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां टिकट की सियासत से गरमा गए। गुड़गांव में स्वागत के दौरान जिले के चारों विधानसभा सीटों के तकरीबन सभी टिकटार्थी उन्हें अपना चेहरा दिखा गए। आज की तारीख में टिकट को लेकर सबसे अधिक खलबली भाजपा में मची है। यहां के हर सीट पर बीस-बीस से अधिक दावेदार हैं।

चूंकि अब तक भाजपा की किसी अन्य दल से समझौता होने की तस्वीर नहीं बन रही है। इसलिए टिकटार्थियों को लगता है कि समझौते में कोई भी सीट नहीं जाने की स्थिति में उनकी लॉटरी लग सकती है। अभी भाजपा से टिकट के लेने के लिए ऐसे-ऐसे चेहरे नजर आ रहे हैं, जो अब पहले कहीं दिखाई नहीं दिया करते थे। पटौदी जैसे सुरक्षित सीट से दो बड़े घरानों की महिलाएं टिकट के लिए दावेदारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed