फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah inaugurated 75 projects on PM Narendra Modi's birthday

Delhi: सेवा पखवाड़े में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- हैप्पी बर्थडे मोदीजी, 17 योजनाओं का किया लोकार्पण

Wed, 17 Sep 2025 03:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 17 Sep 2025 03:04 PM IST
सार

सेवा पखवाड़े के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के लोगों को 75 नई योजनाओं की सौगात मिलेगी। आज 17 योजनाओं का लोकार्पण गृह मंत्री अमित शाह ने किया है, बाकी की परियोजनाओं का लोकार्पण सेवा पखवाड़े के दौरान किया जाएगा।

विज्ञापन
Amit Shah inaugurated 75 projects on PM Narendra Modi's birthday
पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के मौके पर सेवा पखवाड़ा के तहत दिल्ली सरकार की करीब 1723 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली कैबिनेट के मंत्रियों की मौजूदगी में अमित शाह ने कहा कि देश के हर नागरिक और दुनियाभर में पीएम के दीर्घायु होने व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब से मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तब से पूरा देश 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाता आ रहा है। इसमें देशभर की ग्राम पंचायतें, जिला पंचायतें, राज्य सरकारें और केंद्र के कार्यालय गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू करते हैं। दिल्ली सरकार के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 17 जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू हो रही हैं। बीते 11 साल में पीएम ने देश के 60 करोड़ गरीबों को सुविधाएं दी हैं। साथ ही, 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।
विज्ञापन


दिल्ली से कभी भेदभाव नहीं किया
शाह ने कहा कि दिल्ली में किसी भी पार्टी की सरकार रहने पर पीएम ने कभी भेदभाव नहीं किया। दिल्ली को जो मिलना चाहिए था हमेशा उससे ज्यादा ही दिया। पिछली सरकारें दिल्ली के साथ भेदभाव करती थीं। पीएम मोदी की लाई 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना को दिल्ली की पिछली सरकार ने लागू नहीं किया। अब रेखा सरकार के जरिये दिल्लीवासियों को ये सुविधा मिलनी शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने देशवासियों की उम्मीदें पूरी की
गृहमंत्री ने कहा कि पूरे देश की लंबे समय से इच्छा थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने। पीएम मोदी के कार्यकाल में भव्य मंदिर बना। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर, करतारपुर साहिब कॉरिडोर जैसे लंबित मसले हल किए गए। कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम किया। उनके कठिन परिश्रम से भारत विश्व की 11वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया हैं। 2027 तक हम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। पीएम ने तय किया है कि 15 अगस्त 2047 को भारत हर क्षेत्र में विश्व में नंबर वन हो।

नरेला-बवाना वेस्ट टू एनर्जी प्लांट शुरू
गृहमंत्री ने नरेला-बवाना वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की शुरुआत भी की। शाह ने बताया कि केंद्र सरकार दिल्ली में कूड़े के पहाड़ से बिजली बनाएगी। उन्होंने जीएसटी को 28 और 18 प्रतिशत की जगह 5 प्रतिशत और शून्य प्रतिशत करने की बात भी की। उन्होंने कहा कि इससे आम उपयोग की 395 वस्तुओं से कर शून्य या 5 फीसदी होगा। उन्होंने लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की।


घुसपैठियों के दम पर चुनाव जीतना चाहता है विपक्ष
गृहमंत्री ने लोगों से पूछा कि क्या हमारी मतदाता सूची से घुसपैठियों को हटाना चाहिए या नहीं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकालकर किसे बचाना चाहते हैं। वे घुसपैठियों के दम पर चुनाव जीतना चाहते हैं। विपक्षी पार्टी चाहती है कि घुसपैठिये हमारी मतदाता सूची में बने रहें। विपक्षी पार्टी को भारत के लोगों पर भरोसा नहीं है। उनकी पार्टी एसआईआर और मतदाता सूची को शुद्ध करने के अभियान का समर्थन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed