फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah directed Delhi Police forensic investigation mandatory in all crimes involving punishment of more th

Delhi: छह वर्ष से अधिक सजा वाले अपराधों में फोरेंसिक जांच हुआ अनिवार्य, गृह मंत्री अमित शाह ने दिए थे निर्देश

Tue, 30 Aug 2022 10:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 10:03 PM IST
सार

बैठक में भारत में आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन की सुरक्षा पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि गृहमंत्रालय की एक टीम द्वारा सुरक्षा अध्ययन के लिए कुछ ऐसे देशों का दौरा करेगी, जहां जी-20 सम्मेलन का सफल आयोजन हो चुका है।

विज्ञापन
Amit Shah directed Delhi Police forensic investigation mandatory in all crimes involving punishment of more th
पुलिस अधिकारियों के साथ गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निर्देश के कुछ घंटे बाद ही छह वर्ष से अधिक सजा वाले सभी अपराधों में फोरेंसिक जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। इससे अपराधियों को सजा की दर बढ़ सकेगी और फोरेंसिक विज्ञान जांच के साथ एकीकृत किया जा सकेगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पेड़ देकर उनका स्वागत किया। संजय अरोड़ा के पुलिस आयुक्त बनने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का दिल्ली पुलिस मुख्यायल का पहला दौरा था। 

विज्ञापन

 

अमित शाह ने बैठक कर दिल्ली पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर प्रकृति के चिंहित अपराधों में पुलिस द्वारा चार्जशीट को लीगल वैटिंग के पश्चात ही दायर किया जाए। निगरानी अपराध को रोकने व इसकी जांच में पुलिसिंग का प्रमुख अंग है, इसलिए दिल्ली में सिविल प्रशासन, पुलिस द्वारा लगाए गए कैमरों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों जैसे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व बाजार आरडब्ल्यूए द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ड्रग्स के अभिशाप से देश को मुक्त करने के लिए संकल्परत है। दिल्ली में ड्रग्स के ऊपर काबू पाने के लिए विस्तृत कार्य-योजना तैयार की गई है। मल्टी क्रिमिनल गैंग पर नकेल कसने की रणनीति बनाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भारत में आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन की सुरक्षा पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि गृहमंत्रालय की एक टीम द्वारा सुरक्षा अध्ययन के लिए कुछ ऐसे देशों का दौरा करेगी, जहां जी-20 सम्मेलन का सफल आयोजन हो चुका है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने इन्हें सुरक्षित वातावरण देने के प्रयासों को और अधिक प्रोफेशनल व संवेदनशील अप्रोच के साथ गति देने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

पुलिस को ट्रैफिक जाम वाली जगहों की पहचान कर ट्रैफिक के सुगम संचालन के प्रयास किए जाने चाहिए। अमित शाह ने पुलिसकर्मियों की फिटनेस और पुलिस थानों के समय पर निरीक्षण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता बताई। पुलिस को मानवीय कार्यों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जाना चाहिए। पुलिस के प्रति गलत धारणा को बदलने के लिए पुलिस को स्कूली बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री ने कॉमनवेल्थ खेलों व वल्र्ड पुलिस फायर गेम्स समेत अन्य खेलों में पदक जीतने वाले 19 पुलिसकर्मियों व पुलिस वार्ड्स को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed