फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah attacked Congress-AAP alliance and says PM Modi will return to power in Lok Sabha Election

Lok Sabha Election: कांग्रेस-आप पर बरसे शाह, बोले- बनाते रहिए गठबंधन सत्ता में फिर से वापसी करेंगे पीएम मोदी

Mon, 11 Mar 2024 07:11 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 11 Mar 2024 07:11 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के गांवों में पाइप लाइन समेत कई कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। 
 

विज्ञापन
Amit Shah attacked Congress-AAP alliance and says PM Modi will return to power in Lok Sabha Election
अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन के गठबंधन की आलोचना की। उन्होंने दावा कि 400 से अधिक सीटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में वापसी करेंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दिल्ली के उपराज्यापल वीके सक्सेना के साथ गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे। उन्होंने दिल्ली के  41 शहरीकृत गांवों में गैस पाइप की सप्लाई के साथ अन्य विकास कार्यों की शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'राजनीति में दो प्रकार के लोग होते हैं। एक वो जो कुछ भी कहते हैं, उसे पूरा करते हैं और दूसरे वो जो इसके विपरीत हैं। दिल्ली में दोनों तरह के लोग मौजूद हैं। एक पीएम नरेंद्र मोदी और दूसरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। अरविंद केजरीवाल ने जो कुछ भी कहा, उसे नहीं पूरा किया।' उन्होंने लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका गठबंध सफल नहीं होगा। 
विज्ञापन


शाह ने जोर देकर कहा कि 'आप (अरविंद केजरीवाल) कांग्रेस की गोद में बैठे हुए हो, वही सरकार जिस पर आपने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। आम आदमी पार्टी कांग्रेस के भ्रष्टाचार को स्वीकार कर रही है। आप गठबंधन बनाते रहे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी चार सौ से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापस आएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed