फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amidst heavy security thousands of people collectively offered Eid prayers in Uttam Nagar

Delhi: उत्तम नगर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, नारे लगाने वाले कई हिरासत में; शांति के साथ अदा की गई नमाज

Sat, 21 Mar 2026 02:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Mar 2026 02:22 PM IST
सार

शनिवार को उत्तम नगर में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। डीसीपी और जॉइंट सीपी ने कहा कि नमाज शांतिपूर्ण रही और सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Amidst heavy security thousands of people collectively offered Eid prayers in Uttam Nagar
उत्तम नगर में सुरक्षाबल तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर उत्तम नगर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। सबने मिलकर ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इलाके में शांतिपूर्ण माहौल रहा। लेकिन दोपहर बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई। हिंदू संगठन के लोग उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे और नारे बाजी करने लगे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। मौके पर एडिशनल डीसीपी निहारिका भट्ट और डीसीपी कुशल पाल सिंह है।

विज्ञापन


उत्तम नगर में सीएम योगी जैसी बुलडोजर कार्रवाई की मांग
मौके पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी और तरुण के समर्थक आ चुके हैं। मौके पर लोग यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर कार्रवाई और अन्य एक्शन के लिए मांग रहे हैं। उत्तम नगर को जाम कर दिया गया है। किसी को भी आगे नहीं दिया बढ़ने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ने सभी इंतजामों की जानकारी दी। जगह-जगह पिकेट लगाए गए, गश्त और फ्लैग मार्च भी किए गए। ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है और लोगों से अफवाहों पर यकीन न करने की अपील की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कुछ लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे थे और उन्हें हिरासत में लिया गया। होली खेलकर आ रहे कुछ महिला व पुरुषों ने भी स्थिति बिगाड़ने की कोशिश की। ईद के मौके पर 1500 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को लगाया गया। 100 से अधिक चौकियां और 400 से ज्यादा पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। उत्तम नगर के हस्तसाल गांव में पुलिस का कड़ा पहरा था।
 
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस अलर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने ईद पर हिंसा की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस को पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके बाद उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई। हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा था। कोर्ट ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रामनवमी के त्योहार तक जारी रखने का निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई छह अप्रैल को होगी।


दिल्ली पुलिस के जॉइंट सीपी मधुर वर्मा ने सेंट्रल रेंज में व्यापक इंतजामों की बात कही। मिली-जुली आबादी वाले इलाकों में विशेष ध्यान दिया गया। सुबह की ईद की नमाज लगभग सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। वरिष्ठ अधिकारी पैदल गश्त कर रहे थे और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया। अब तक, स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed