{"_id":"5e9edd678ebc3e906e127954","slug":"amid-coronavirus-lockdown-delhi-ghaziabad-border-faces-long-jam-from-morning-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः दिनभर दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लगा लंबा जाम, परेशान हुए लोग, डीएम-एसएसपी को भी पहुंचना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः दिनभर दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लगा लंबा जाम, परेशान हुए लोग, डीएम-एसएसपी को भी पहुंचना पड़ा
Tue, 21 Apr 2020 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
यूपी गेट पर लगी वाहनों की लंबी कतारें
- फोटो : जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में ढील दिए जाने की गफलत में दिल्ली यूपी की सीमा पर आज सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। इसी के चलते आज लगभग दिनभर यूपी गेट पर लंबा जाम दिखा। हालत ऐसी रही कि डीएम और एसएसपी को भी मौके पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गाजियाबाद में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सीमाओं को जिला प्रशासन के आदेश पर देर रात से सील कर दिया गया था। मंगलवार सुबह बिना पास वाले वाहनों के कारण यूपी गेट पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
इससे जिनके पास विशेष अनुमति या जरूरी सेवा वाले पास थे उनको भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसएचओ कौशांबी अजय सिंह ने बताया कि प्रशासन के आदेश के बाद से बॉर्डर सील किया गया है। जिन लोगों को अनुमति है और जो जरूरी सेवा वाले हैं उनको ही जाने की अनुमति दी जा रही है। इस दौरान अन्य लोगों के पहुंचने से जाम की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
वहीं लोनी में दिल्ली और बागपत क्षेत्र की सीमाओं पर भी पुलिस ने और सुरक्षा बढ़ा दी। जिन लोगों के पास सरकारी पास हैं और एंबुलेंस को ही सीमा में आने दिया जा रहा है।
सुबह से लग रहे जाम को देखते हुए दिन में लगभग दो बजे गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन ने एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को दिल्ली की ओर से फ्लाईओवर से निकलने की अनुमति जरूर दे दी लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही फ्लाईओवर बंद करा दिया गया।