{"_id":"592844ff4f1c1bb876535cdc","slug":"american-student-rape-in-delhi-hotel-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के होटल में स्टडी टूर पर भारत आई अमेरिकी छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के होटल में स्टडी टूर पर भारत आई अमेरिकी छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 May 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पहाड़गंज के एक अमेरिकी छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्टडी टूर पर भारत आई अमेरिकी छात्रा के साथ एक होटल में रेप हुआ। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय छात्रा तीन महीने पहले स्टडी टूर पर भारत आई थी। वह पहाड़गंज के एक होटल में ठहरी थी। शुक्रवार को छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी कि होटल में उसके साथ रेप हुआ।
विज्ञापन
अमेरिकी छात्रा ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। छात्रा का कहना है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में काफी आना-कानी की। कानूनी मदद के बाद ही उसका मुकदमा दर्ज हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जिस शख्स को रेप के आरोप में दर्ज किया है, उसकी पहचान जसवंत नाम के युवक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह मर्चेंट नेवी में काम करता है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।