{"_id":"807cbeda5456937b6689d2d4df649f02","slug":"american-buyer-files-35-million-compensation-on-indian-exports-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी बायर ने भारतीय कंपनी पर ठोका 35 करोड़ का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी बायर ने भारतीय कंपनी पर ठोका 35 करोड़ का मुआवजा
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 20 Feb 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटिया स्तर के लैंप की सप्लाई करने और उसके ब्लास्ट की वजह से बच्ची की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। जिस बायर को माल की सप्लाई की गई थी उसने 35 करोड़ रुपये का मुआवजा पीतल नगरी (मुरादाबाद) के निर्यात कंपनी पर ठोका है।
विज्ञापन
घटना के मुताबिक बीते वर्ष निर्यात कंपनी ने कई कंटेनर लैंप की सप्लाई अमेरिकी बायर को दी थी। वह माल बायर के वेयर हाउस से निकलकर रिटेल शो रूम पहुंचा और वहां से ग्राहकों के घर। बताया जाता है कि एक ग्राहक के यहां घरेलू पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन
पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के एक्सपोर्टर पर अमेरिका में मुकदमा
विज्ञापन
इस बीच लैंप ब्लास्ट कर गया और वहां मौजूद सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इस मामले में ग्राहक ने बायर पर मुकदमा किया था। वहीं
बायर ने खीझ में निर्यात कंपनी पर मुकदमा और 35 करोड़ रुपये का मुआवजा ठोक दिया है साथ ही बाजार से सभी लैंप मंगवा लिया है। बताया जाता है कि बायर ने वेयर हाउस में माल को एकत्रित करवा लिया है और उसे वापस इंडिया मंगवाने के लिए निर्यातक पर लगातार दबाव बना रहा है।