फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ambulances jolting on the dilapidated roads outside the hospital

Delhi NCR News: अस्पताल के बाहर जर्जर सड़कों पर हिचकोले खा रही एंबुलेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गीता कॉलोनी और गांधी नगर की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे,

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के बाहर जर्जर पड़ी सड़क में एंबुलेंस और फायर समेत अन्य गाड़ियां हिचकोले खा रही हैं। इसके अलावा गीता कॉलोनी, गांधी नगर और रघुवरपुरा मार्केट की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। दावा है कि गड्ढों की वजह से कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरते-गिरते बचे हैं। गीता कॉलोनी निवासी बिपिन कुमार ने बताया कि जब एंबुलेंस बीमार बच्चों को लेकर यहां से गुजरती है, तो गहरे गड्ढों की वजह से गाड़ी बुरी तरह हिलती है। इससे मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है।

मार्केट में भी सड़कों का बुरा हाल

गांधी नगर और रघुवरपुरा बाजार की सड़कों की हालत भी खस्ता है। रघुवरपुरा शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रधान, पवन जिंदल ने बताया कि टूटी सड़कों की वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। उनका कहना है कि यहां की सड़कें कई वर्षों से नहीं बनाई गई हैं।
विज्ञापन


गड्ढों की वजह से लगता है जाम

बेवर्ली हिल्स निवासी योगेश कांडपाल ने बताया कि अस्पताल के बाहर सड़क टूटी होने की वजह से यहां पर भीषण जाम लग जाता है। ऐसे में कई बार जाम में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फंस जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed