फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ambulances jolting on the dilapidated roads outside the hospital

Delhi NCR News: अस्पताल के बाहर जर्जर सड़कों पर हिचकोले खा रही एंबुलेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
- गीता कॉलोनी और गांधी नगर की सड़कों में गड्ढे से खतरे में मासूम जिंदगियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के बाहर जर्जर पड़ी सड़क में एंबुलेंस और फायर समेत अन्य गाड़ियां हिचकोले खा रही हैं। इसके अलावा गीता कॉलोनी, गांधी नगर और रघुवरपुरा मार्केट की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस वजह से मासूम जिंदगियां खतरे हैं। दावा है कि गड्ढों की वजह से कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरते-गिरते बचे हैं।
आरोप है कि कई बार सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन इसके बावजूद न तो सड़क की मरम्मत की जा रही है और न ही सड़क को नए सिरे से बनाया जा रहा है। गीता कॉलोनी निवासी बिपिन कुमार के अनुसार, टूटी सड़क से गुजरते समय बीमार बच्चों की तकलीफ और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

सिर्फ अस्पताल ही नहीं, बल्कि एशिया के बड़े बाजार गांधी नगर और रघुवरपुरा की सड़कों की हालत भी खस्ता है। रघुवरपुरा शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रधान पवन जिंदल ने बताया कि कई वर्षों से मरम्मत न होने के कारण व्यापारी और ग्राहक आए दिन चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन से बार-बार शिकायत के बावजूद न तो सड़क बनाई जा रही है और न ही गड्ढे भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढों की वजह से लगता है जाम

लोगों ने बताया कि चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के बाहर सड़क टूटी होने की वजह से यहां पर भीषण जाम लग जाता है। ऐसे में कई बार जाम में एंबुलेंस और फायर की गाड़ियां भी फंस जाती हैं। इससे मरीज और आम इंसान दोनों के समय खराब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed