{"_id":"5d2e6d0f8ebc3e6d243bb9d7","slug":"ambulance-personnel-slaps-serious-charges-against-government-strike-continues-on-17th-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस कर्मियों ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, हड़ताल 17वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस कर्मियों ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, हड़ताल 17वें दिन भी जारी
Wed, 17 Jul 2019 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
cats ambulance
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन मंगलवार को 17वें दिन भी जारी रहा। अब कर्मचारियों ने रोज मुख्यमंत्री आवास से गुरुद्वारा मजनूं का टीला तक पैदल मार्च का निर्णय लिया है। गुरुद्वारे में जाकर वे दिल्ली सरकार और कैट्स प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए अरदास करेंगे।
विज्ञापन
कैट्स एंबुलेंस स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र लाकड़ा का कहना है कि बीते सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकार के साथ दोबारा बात हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने मांगें रखीं, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
यूनियन ने स्थानीय पुलिस को पत्र लिखकर रोज मुख्यमंत्री आवास से गुरुद्वारा मजनूं का टीला तक पैदल मार्च करने की सूचना दे दी है। आरोप है कि गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। इस कारण उन्हें निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई महिलाओं की रास्ते में ही डिलीवरी भी हो गई, लेकिन सरकार और कैट्स प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ रहा। उधर, एंबुलेंस कर्मचारियों पर स्वास्थ्य विभाग भी कोई बात नहीं करना चाहता। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने विकल्प निकाल लिया है। जल्द ही दिल्ली में सभी एंबुलेंस दौड़ने लगेंगी।