फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amazon executive murder case Fifth accused arrested from sadar bazar

Delhi Murder Case: अमेजन मैनेजर हत्याकांड में शामिल पांचों आरोपी गिरफ्तार, अदनान को सदर बाजार में दबोचा

Sat, 02 Sep 2023 03:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Sep 2023 03:46 PM IST
सार

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवीन्द्र सिंह यादव ने बताया कि अदनान को सदर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Amazon executive murder case Fifth accused arrested from sadar bazar
हरप्रीत गिल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अमेजन कंपनी के मैनेजर हरप्रीत गिल की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला निवासी अदनान (23) के तौर पर हुई है। इस पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।  

विज्ञापन

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवीन्द्र सिंह यादव ने बताया कि अदनान को सदर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इस हत्या के मामले में चार आरोपियों सोहेल, जुबैर, मोहम्मद समीर उर्फ माया और बिलाल गनी गिरफ्तार हो चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला
बीती मंगलवार रात उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बाइक व स्कूटी सवार बदमाशों ने अमेजन के सीनियर मैनेजर और उसके मामा को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में मैनेजर हरप्रीत गिल (36) और इनके मामा गोविंद (32) को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया। मामा का इलाज जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हरप्रीत का शव परिवार को सौंप दिया था।

विज्ञापन

हरप्रीत गिल परिवार के साथ गली नंबर-1, सुभाष विहार, भजनपुरा में रहते थे। इनके परिवार में पिता करनैल सिंह, मां स्वर्णदीप कौर और एक छोटा भाई सन्नी गिल है। हरप्रीत पिछले करीब 14 सालों से अमेजन में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी तैनाती जखीरा स्थित दफ्तर में थी। रिश्ते में हरप्रीत के मामा लगने वाले गोविंद सिंह गली में ही परिवार के साथ रहते हैं। वह भजनपुरा मार्केट में हंग्रीबर्ड के नाम से मोमोज की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात को हरप्रीत अपने दफ्तर से घर आ गए। देर रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से किसी काम से निकले। 

रात करीब 11.45 बजे वापस लौटते समय गली नंबर-8/4 में उनका वहां से स्कूटी व बाइक पर गुजर रहे पांच लड़कों से कुछ विवाद हो गया। बदमाशों ने पिस्टल निकालकर दोनों की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी और फरार हो गए। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की का कहना है कि इनसे लूटपाट का प्रयास नहीं किया गया। परिजनों ने लेनदेन और रंजिश की बात से साफ इनकार किया। 

हरप्रीत का हो गया था प्रमोशन, जाना था बेंगलुरु
हरप्रीत की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को जब परिवार को उसकी हत्या की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। मृतक का भाई सन्नी घटना स्थल की ओर भागा तो हादसे का शिकार हो गया। उसे गंभीर चोटें लगीं। एक परिजन ने बताया कि हरप्रीत का प्रमोशन हो गया था और अगले सप्ताह उसे बेंगलुरू जाना था। उसके पिता करनैल सिंह काफी समय से बीमार चल रहे हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर वह बेहोश हो गए। यही हाल उसकी मां का भी था। दूसरी ओर गोविंद सिंह के परिजन उसके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed