{"_id":"5434eb3180357176bc8b48e9be279266","slug":"amaze-looted-car-by-driver-killed-three-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्याकर लूट ली अमेज कार, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की हत्याकर लूट ली अमेज कार, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते रविवार शाम बदरपुर बॉर्डर से गाडी किराए पर लेकर बदमाशों ने चालक की हत्या कर शव को गांव बोडाकी के नजदीक फेंक दिया और कार लूट कर फरार हो गए। जीपीआरएस सिस्टम लगा होने के चलते तीन बदमाशों को मेरठ क्षेत्र में गिरफ्तार कर कार को बरामद कर लिया गया है। एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हरियाणा के बल्लभगढ़ की जीवन कॉलोनी निवासी विक्रम पुत्र भारती फरीदाबाद में होंडा कंपनी की अमेज कार को किराए पर चलाता था। रविवार शाम को चार लोगों ने बदरपुर बॉर्डर से कार को ग्रेटर नोएडा के लिए किराए पर लिया।
विज्ञापन
फ्लाई ओवर पर पहुंचते ही कार के चालक को कब्जे में लेकर कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। विक्रम की हत्या करने के बाद शव को दादरी कोतवाली के बोडाकी गांव के नजदीक नाले में फेंक दिया। शव ठिकाने लगाने के बाद चारों कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि लूट के इरादे से ही कार किराए पर ली गई थी।
विज्ञापन
गाडी में जीपीआरएस सिस्टम लगा होने पर मालिक ने गाडी के मेरठ क्षेत्र में होने की सूचना फरीदाबाद पुलिस को सूचना दी। चालक विक्रम से संपर्क नहीं होने और लोकेशन मेरठ क्षेत्र में होने की सूचना मेरठ पुलिस को दी गई।
मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में वाहनों की चैकिंग के दौरान पुलिस ने जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव उपरालसी निवासी अमित पुत्र देशराज व बंटी पुत्र राजकुमार और धनुवास निवासी पुष्पेंद्र पुत्र शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। उनके कब्जे से गाडी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से गहनता से पूछताछ की तो चालक की हत्या करने और शव को दादरी के बोडाकी के नजदीक फेंकने की जानकारी दी। रात में ही दादरी पुलिस को सूचना दी गई। दादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।