{"_id":"5c9f0909bdec2214492a9324","slug":"amar-ujala-to-present-awards-to-winners-of-painting-competition-held-on-26-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं का सम्मान आज, अमर उजाला के नोएडा कार्यालय में होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं का सम्मान आज, अमर उजाला के नोएडा कार्यालय में होगा कार्यक्रम
Sat, 30 Mar 2019 11:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
मेरा देश मेरा गणतंत्र पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेगा सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘मेरा देश, मेरा गणतंत्र, पेंटिंग प्रतियोगिता’ के विजेता प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आज यानी शनिवार को होगा। समारोह अमर उजाला के नोएडा कार्यालय में दोपहर दो बजे से तीन बजे तक होगा। इसमें हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
बच्चों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग भेजीं थीं। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के अलावा दोनों ही वर्गों में दस-दस सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर आर्ट लाइफ गैलरी की संचालिका प्रीति बजाज व प्रतिभा अग्रवाल होंगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला फाउंडेशन ने इस गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस वर्ष देश 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। बच्चे इन 70 वर्षों को कैसे देखते हैं। इसे ही पेंटिंग का विषय बनाया गया था।
विज्ञापन
बच्चों ने एक से बढ़कर ‘मेरा देश, मेरा गणतंत्र’ पर अपनी अभिव्यक्ति दीं। गणतंत्र को कई रूपों में प्रस्तुत किया। सम्मान समारोह अमर उजाला कार्यालय सी-21, 22 सेक्टर-59, नोएडा में होगा। सभी विजेताओं को अपने साथ परिचय पत्र लना अनिवार्य होगा।