फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Scholarship: Winners of 'Disha' scholarship examination rewarded, second phase also started

Amar Ujala Scholarship : 'दिशा' छात्रवृत्ति परीक्षा के विजेता पुरस्कृत, दूसरे चरण का भी आगाज

Fri, 06 Sep 2024 04:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 04:42 AM IST
सार

असाधारण रूप से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'अमर उजाला' को ओर से आयोजित 'दिशा' छात्रवृत्ति परीक्षा के पहले चरण के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Scholarship: Winners of 'Disha' scholarship examination rewarded, second phase also started
भव्य आयोजनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने छात्रवृत्ति परीक्षा के टॉप विजेताओं को पुरस्कृत किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असाधारण रूप से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'अमर उजाला' को ओर से आयोजित 'दिशा' छात्रवृत्ति परीक्षा के पहले चरण के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। परीक्षा के आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भी सम्मानित हुए।

विज्ञापन


भव्य आयोजनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने छात्रवृत्ति परीक्षा के टॉप विजेताओं को इलेक्ट्रिक स्कूटर, लैपटॉप, स्मार्ट फोन और स्मार्ट वॉच देकर पुरस्कृत किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने परीक्षा के सहयोगी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस दौरान नेशनल एजुकेशनल टेक्नोलॉजी फोरम (एनईटीएफ) के चेयरमैन डॉ. अनिल सहस्रबुद्धे ने 'दिशा' के दूसरे चरण का आगाज भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को इलेक्टि्रक स्कूटर, लैपटॉप और स्मार्ट फोन 
'दिशा' के पहले चरण में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के 60 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने शिरकत की। विजेता छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजन की सहयोगी शिक्षण संस्थानों ने पांच करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की। इसके अलावा टॉप-5 विजेताओं को इलेक्ट्रिक स्कूटर, टॉप-10 को लैपटॉप, टॉप-50 को स्मार्ट फोन और टॉप-100 को स्मार्ट वॉच से पुरस्कृत किया गया। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर पाने वाले लखनऊ के अंबुज शुक्ला, प्रिंस राज वर्मा, रोहतक के सचिन व कुशाग्र शामिल रहे। इसी तरह लखनऊ के आदित्य सिंह, दीपक वर्मा, प्रियव्रत, सलिल वर्मा और झांसी के अजय यादव को लैपटॉप से पुरस्कृत किया गया। 

  • वीरेंद्र सहवाग ने 'दिशा' छात्रवृत्ति परीक्षा की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय युवाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है। 'अमर उजाला' और दिशा परीक्षा आयोजित कराने में सहयोग करने वाले शिक्षण संस्थानों का प्रयास समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला है। 

मेधावियों को छात्रवृत्ति देना सराहनीय : गडकरी

Amar Ujala Scholarship: Winners of 'Disha' scholarship examination rewarded, second phase also started
मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी के डीन दिवाकर भारद्वाज को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री गडकरी। - फोटो : अमर उजाला
'दिशा' छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित कराने में सहयोग करने वाले शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सम्मानित किया।

Amar Ujala Scholarship: Winners of 'Disha' scholarship examination rewarded, second phase also started
कमल घनशाला, ग्राफिर एरा, देहरादून। - फोटो : अमर उजाला

सम्मानित लोगों में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून के अध्यक्ष कमल घनशाला, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. राजन शर्मा, सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी, लखनऊ के अध्यक्ष शिशिर दीक्षित, स्वामी विवेकानंद शुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ के प्रति-कुलपति डॉ. हिमांशु एरन और जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा के डीन प्रो. दीवाकर भारद्वाज शामिल रहे।
 

Amar Ujala Scholarship: Winners of 'Disha' scholarship examination rewarded, second phase also started
राजन शर्मा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने इन संस्थानों का आभार भी व्यक्त किया। कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी को आगे बढ़ने में मदद करना सबसे अच्छा कार्य होता है। '

 

Amar Ujala Scholarship: Winners of 'Disha' scholarship examination rewarded, second phase also started
हिमांशु एरन, सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

दिशा' छात्रवृत्ति परीक्षा के अन्य प्लेटिनम सहयोगी फिजिक्सवाला (विद्यापीठ), गलगोटियाज यूनिवर्सिटी, एसआरएमयू लखनऊ और पीएसआईटी कानपुर रहे। 
 

Amar Ujala Scholarship: Winners of 'Disha' scholarship examination rewarded, second phase also started
शिशिर दीक्षित, सेंचूरियन, लखनऊ - फोटो : अमर उजाला
सम्मान पाने के बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी का अतिथियों और आय़ोजकों ने धन्यवाद किया। 
 

Amar Ujala Scholarship: Winners of 'Disha' scholarship examination rewarded, second phase also started
एनईटीएफ के चेयरमैन डॉ. अनिल सहस्रबुद्धे - फोटो : अमर उजाला
सहस्रबुद्धे ने शुरू कराया दूसरा चरण 
'दिशा' छात्रवृत्ति परीक्षा के दूसरे चरण का आगाज एनईटीएफ के चेयरमैन डॉ. अनिल सहस्रबुद्धे ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की छात्रवृत्ति परीक्षा की जरूरत देशभर में है। इससे उन जरूरतमंद बच्चों को एक मौका मिलता है, जो अभाव में रहते हुए कुछ करना चाहते हैं। छात्रवृत्ति परीक्षा का दूसरा चरण अक्तूबर 2024 से मार्च 2025 के बीच होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed