फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Samvad Sports-film personalities and political stalwarts will come face to face with people

Amar Ujala Samwad: संभावनाओं को लगेंगे पंख, खेल-फिल्म जगत की हस्तियां व राजनीति के दिग्गज होंगे लोगों से रूबरू

Fri, 30 Aug 2024 10:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Fri, 30 Aug 2024 10:10 PM IST
सार

साइबर सिटी गुरुग्राम में अमर उजाला के वैचारिक संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Sports-film personalities and political stalwarts will come face to face with people
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर सिटी गुरुग्राम में सोमवार को होने वाले अमर उजाला के वैचारिक संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। अमर उजाला संवाद में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति के पुरोधा जुटेंगे। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में खेल, फिल्म, पर्यटन, उद्योग, कला, संस्कृति, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा।

विज्ञापन


दो सितंबर को होटल क्राउन प्लाजा में संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इसमें शामिल होंगे। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे। खेल जगत से पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हरियाणा में खेलों में भविष्य की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन


साथ ही मशहूर फिल्म अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत भी फिल्म क्षेत्र की संभावनाओं पर राय रखेंगी। मोटिवेशनल स्पीकर सिस्टर शिवानी और आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद चरणदास भाग-दौड़ भरी जिंदगी में मन की शांति के सूत्र बताएंगे। इसके अलावा सुपर-30 के आनंद कुमार शिक्षा क्षेत्र पर चर्चा करेंगे। वहीं, मिमिक्री आर्टिस्ट सुमेध शिंदे कार्यक्रम में दर्शकों को गुदगुदाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए स्कैन करें क्यूआर कोड
संवाद कार्यक्रम में अगर आप भी शामिल होना चाहते हैं तो दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके पंजीकरण करा सकते हैं।

संवाद कार्यक्रम का विवरण
दिवस एवं समय: सोमवार, दो सितंबर, सुबह 8:30 बजे से पंजीकरण।
कार्यक्रम स्थल: होटल क्राउन प्लाजा, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed