फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Samvad Delhi Trilokpuri is facing the brunt of problems

Amar Ujala Samvad: पानी गंदा..सफाई अधूरी, असुरक्षित हैं महिलाएं; समस्याओं की मार झेल रहा दिल्ली का त्रिलोकपुरी

Mon, 18 Nov 2024 08:56 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 08:56 AM IST
सार

दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में लोग मूलभूत सविधाएं न मिलने से परेशान हैं। लोगों ने कहा कि गंदा पानी आता है, साफ सफाई नहीं होती है। सीवर समेत अन्य बुनियादी समस्याओं की कमी से लोग परेशान हैं। वहीं नशेड़ियों के कारण खुद को महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Delhi Trilokpuri is facing the brunt of problems
समस्याएं गिनाते त्रिलोक पूरी निवासी। - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

त्रिलोकपुरी के लोग बुनियादी समस्याओं से परेशान हैं। उनका आरोप है कि यहां कई सालों से नलों में गंदा पानी आ रहा है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोग बाहर से बोतलें खरीदकर पानी पाने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर पानी की समस्या दूर हो जाए तो वह खुशहाल जीवन जी पाएंगे।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में रोजमर्रा की समस्याओं पर खुलकर बात की। लोगों का कहना है कि यहां सीवर, महिला सुरक्षा, साफ- सफाई समेत कई समस्याएं हैं। मानसून गए कई माह हो चुके चुके हैं, लेकिन सीवर की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। आरोप है कि शिकायत करने पर ही सफाई होती है। उनका मुताबिक, लापरवाही इतनी अधिक है कि जो शिकायत करता है, केवल उसी घर के बाहर सफाईकर्मी अपना काम करते हैं। 
विज्ञापन


बाकी घरों के बाहर भी हर दूसरे-तीसरे दिन सीवर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे बच्चे, बड़े-बूढ़े सभी परेशान हैं। इतना ही नहीं, लोगों का कहना है कि उन्हें खुद अपनी जेब से पैसे देकर सफाई करवानी पड़ती है।  स्थानियों निवासियों ने बताया कि इलाके में शराबियों का आतंक भी है। महिलाओं ने बताया कि लोग खुले में नशे का सेवन करते हैं। इस कारण वह उन रास्तों से जाने में असुरक्षित महसूस करती हैं। महिलाओं की मांग है कि कल्याणपुरी मोड़ पर जहां कूड़ा डाला जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन सीवर का पानी गलियों व घरों को गंदा कर देता है।  शिकायत करने पर सफाईकर्मी आते हैं, लेकिन  एक दो नालियों को साफ करके चले जाते हैं।  
- पूजा गुप्ता 

सीवर की सफाई नहीं होने से गंदा पानी आता है। संबंधित विभाग से  कई बार  लिखित शिकायत देने के बाद भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। इससे काफी परेशानी हो रही है। 
- लाल चंद

रात का माहौल ठीक नहीं है। कुछ लोग खुले में शराब पीते हैं और गुजरने वालों से दुर्व्यवहार करते हैं।  इसके कारण पूरे इलाके का माहौल खराब हो गया है। - रजनी


 ब्लॉक नंबर दो की गली में सीवर लाइन नहीं लगी है। यहां कोई ऐसा घर नहीं है, जहां लोगों को पेट का इंफेक्शन न हो। ऐसा गंदे पानी के कारण है। - संगीता गुप्ता

पीने के पानी के लिए तो बाजार से पानी की बोतलें मंगानी पड़ती हैं। नहाने के लिए खरीदना संभव नहीं  है। पानी से बदबू आती है। - अनीता 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed