फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala partner Business Conclave Trade Winds-2024 National Finance Summit at IIFT

Business Conclave Trade Winds-2024: IIFT में नेशनल फाइनेंस समिट, विशेषज्ञों ने छात्रों को इससे कराया रूबरू

Sun, 20 Oct 2024 07:36 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 20 Oct 2024 07:36 AM IST
सार

समीर ने कहा कि ब्लॉक चेन कार्य ग्राहकों के अंदर विश्वास को बनाता है। इससे पैसों के लेन-देन की सुविधा सरल हुई है और विश्वसनीय भी है। अब तुरंत पेमेंट के लिए कई सुरक्षा उपाय हैं। वहीं, जितिन भसीन ने कहा कि फाइनेंस देश का पॉवर बैंक है।

विज्ञापन
amar ujala partner Business Conclave Trade Winds-2024 National Finance Summit at IIFT
बिजनेस कॉन्क्लेव ट्रेड विंड्स-2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी) दिल्ली की ओर से चल रहे वार्षिक बिजनेस कॉन्क्लेव ट्रेड विंड्स-2024 में शनिवार को नेशनल फाइनेंस समिट का आयोजन किया गया। इसमें फाइनेंस के विशेषज्ञों ने छात्रों को इस क्षेत्र के बारे में बताया।

विज्ञापन


समिट में हीरो फिनकॉर्प के हेड सप्लाई चेन फाइनेंस क्रेडिट के समीर करवाल, सेवइन के संस्थापक और सीईओ जितिन भसीन, ओएनडीसी के फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट कपिश कौशल और ओकनॉर्थ के ग्रुप डिप्टी ट्रेजरर व हेड ट्रेजरी इंडिया दीपेश कैन शामिल रहे। विशेषज्ञों ने बाजार, स्टार्टअप, साइबर सुरक्षा, फाइनेंस सेवा से संबंधित जुड़ी चीजों से छात्रों को रूबरू कराया। इस कार्यक्रम में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर है।
विज्ञापन


समीर ने कहा कि ब्लॉक चेन कार्य ग्राहकों के अंदर विश्वास को बनाता है। इससे पैसों के लेन-देन की सुविधा सरल हुई है और विश्वसनीय भी है। अब तुरंत पेमेंट के लिए कई सुरक्षा उपाय हैं। वहीं, जितिन भसीन ने कहा कि फाइनेंस देश का पॉवर बैंक है। भारत अपनी सप्लाई पेमेंट सुविधा अन्य देशों को भी दे रहा है। इससे कंपनियां अधिक राजस्व एकत्रित कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने जाना ई-कॉमर्स मॉडल
समिट के दौरान छात्रों ने ई-कॉमर्स मॉडल के बारे में जाना। इसमें ई-कॉमर्स की जरूरतें, क्रेडिट व इंश्योरेंस के फंड के बारे में कपिश कौशल ने बताया। उन्होंने छात्रों की जिज्ञासा को देखते हुए ई-कॉमर्स किस तरह कार्य करता है उसकी बारीकी भी बताई। दीपेश कैन ने बैंक के ईको सिस्टम के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति बैंक के फाइनेंशियल समूह से जुड़ता है तो उसे पहले बैंक की फाइनेंशियल शीट को देखना जरूरी है। इस दौरान आईआईएफटी की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इसमें आईआईएफटी के कुलपति प्रो. राकेश मोहन जोशी ने भी भाग लिया। रविवार को कॉन्क्लेव का आखिरी दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed