{"_id":"a6acbe21bfe55f4ae37f6a5907f6f744","slug":"amar-ujala-news-flash-breaking-news-live-update-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर की 15 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर की 15 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Mar 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन
5:55 PM: आप की पांचवीं लिस्ट जारी, गाजियाबाद से शाजिया इल्मी चुनाव लड़ेंगी।
5:39 PM: दिल्ली गैंगरेपः सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की फांसी पर रोक लगाई। पवन और मुकेश की फांसी पर 31 मार्च तक रोक।
4:40 PM: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सीमापुरी इलाके से तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, खुर्जा में लेक्चरर के घर डाली थी डकैती। लूट के दो मामले सुलझे।
विज्ञापन
3:58 PM: भगत सिंह कॉलेज में फर्जी दस्तावेजों से दाखिला मामले में छात्रों के खिलाफ मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज।
3:45 PM: फरीदाबाद से निर्दलीय संजय मौर्य ने भरा अपना नामांकन।
3:15 PM: ग्रेटर नोएडा में जूता व्यापारी से एक लाख रुपये और मारुति डिजायर कार लूटी।
3:14 PM: अलीपुर में पार्किंग को लेकर प्रॉपर्टी डीलर ने दूसरे को गोली मारी, बेटों के साथ फरार।
2:41 PM: ग्रेटर नोएडा में जेवर इलाके में पशु व्यापारी बाबू से बदमाशों ने लूटे 1 लाख रुपये। बाइक पर थे बदमाश।
2:39 PM: नोएडा पुलिस ने फरवरी में डेढ़ करोड़ रुपये की लूट को सुलझाने का किया दावा, 60 लाख बरामद, दो गिरफ्तार।
1:23 PM: विजय पार्क जाफराबाद में फोम की फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान।
1:20 PM: दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू।
1:15 PM: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में देर रात फ्लाईओवर से गिरी ऑल्टो कार, चालक गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती।
1:10 PM: फरीदाबाद में नामांकन शुरू, पहले दिन एवीपी के प्रत्याशी दीपक गौड ने भरा पर्चा।
12:58 PM: आज हो सकता है नरेंद्र मोदी की सीट का एलानः सूत्र
12:00 PM: आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपने बयानों को लेकर लगातार विवादों में घिरते जा रहे केजरीवाल को अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भी थमा दिया गया है।
विज्ञापन
11:00 AM: टिकटों को लेकर जारी घमासान के बीच भाजपा आज जारी सकती है प्रत्याशियों की चौथी सूची। पार्टी की केंद्रीय चुनाव अभियान समिति की बैठक जारी।
9:00 AM: दिल्ली एनसीआर में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू। दिल्ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्घ नगर, गुड़गांव और फरीदाबाद सीट के प्रत्याशी भरेंगे नामांकन।
8:00 AM: इंडियन मुजाहिदीन के सह-संस्थापक यासीन भटकल और उसके साथी के खिलाफ अवैध हथियार का कारखाना बनाने के मामले में सुनवाई दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित अदालत में होगी।
7:00 AM दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए पहली सूची आएगी। नये फॉर्मूले के तहत नेबरहुड, सिब्लिंग, एल्मुमिनाई कैटेगरी में से सिर्फ नेबरहुड के लिए ही लॉटरी दोबारा होगी। दाखिला प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी।
देखें, एनसीआर की 14 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट