फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala news flash breaking news, live update

दिल्ली एनसीआर की 28 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट

Sat, 29 Mar 2014 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Mar 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
amar ujala news flash breaking news, live update

दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।

विज्ञापन


7:43 PM: बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने किया ट्वीट, बीजेपी में आतंकी भटकल का दोस्त हुआ शामिल, जल्दी ही दाउद इब्राहिम भी आएंगे। आज ही जेडीयू से निकाले गए साबिर अली बीजेपी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


7:24 PM: हरियाणा के चरखी दादरी में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने उन्हें मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


5:18 PM: दिल्ली के गांधी नगर इलाके में महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार।


5:10 PM: दिल्ली और एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम।

4:38 PM: गुड़गांव के सिरहौल के पास ओरिएंट क्रॉफ्ट फैक्ट्री में करंट लगने से एक मजदूर की मौत। मौत के बाद फैक्ट्री के मजदूरों का हंगामा, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

4:09 PM: बीजेपी ज्वाइन करने वाले साबिर अली ने कहा कि मेरी यह सोच है कि जब जिसके साथ खड़े रहे, ईमानदारी से खड़े रहे, पर मुझे उनकी (जेडीयू) कथनी और करनी में फर्क दिखने लगा था।

3:52 PM: जेडीयू के निकाले गए नेता साबिल अली दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे।

3:41 PM: उमा भारती झांसी छोड़ने को तैयार नहीं, दो सीटों से चुनाव लड़ने को तैयार।

3:37 PM: आम आदमी पार्टी ने अपनी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 12वीं सूची जारी की। 35 उम्मीदवारों के नाम। अब तक कुल 385 उम्मीदवारों को खड़ा कर चुकी है पार्टी।

3:20 PM: दिल्ली के जामिया नगर में महिला पर युवक ने फेंका तेजाब।

1:16 PM: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत।

12:28 PM: दिल्ली पुलिस ने हथियारों के साथ कुछ लोगों को पकड़ा।

12:22 PM: गाजियाबाद में AAP की महिला कार्यकर्ता ने लगाया पार्टी के एक नेता पर अश्लील मैसेज भेजन का आरोप। नेताओं ने उन्हें चुनावों तक शांत रहने को कहा। इसी मुद्दे पर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुई।

12:22 PM: दलित लड़की से शादी करें राहुल गांधी: रामदेव

11:42 AM: फरीदाबाद में बाबा रामदेव का रोड शो और योग शिविर।

11:40 AM: कांग्रेस और बीजेपी के विदेशी फंड पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख। कोर्ट ने कहा, फंड लेने में नियमों का नहीं रखा गया ख्याल।

11:38 AM:
नोएडा के सेक्टर 22 में दो लोगों की हत्या।

11:00 AM: आईपीएल-7 के दौरान बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष बने सुनील गावस्कर, श्रीनिवासन की फिलहाल छुट्टी।


10:30 AM: नर्सरी दाखिला विवाद की सुनवाई आज। कोर्ट जारी कर सकती है एडमिशन की नई गाइडलाइन।

9:00 AM: भाजपा-कांग्रेस के विदेशों से फंड लेने के आरोपों पर आ सकता है फैसला।

8:00 AM: विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक का तीसरा दिन। रैंप पर जलवा बिखेरेंगी मॉडल्स।

7:00 AM: कांग्रेस कैंपेन कमेटी की बैठक में तय होंगे स्टार प्रचारक। सोनिया की रैली पर भी होगी चर्चा। 30 को होनी है सोनिया की रैली।

दिल्ली एनसीआर की 27 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed