फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Junior Chess Festival participants exercised their brains vigorously for each game

Amar Ujala Junior Chess Festival: एक-एक बाजी के लिए जमकर दिमागी कसरत, 'क्या चलना और क्यों चलना है' पर किया अमल

Mon, 30 Oct 2023 07:48 AM IST
आकाश दुबे संदीप वर्मा, अमर उजाला, नोएडा
संदीप वर्मा, अमर उजाला, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Oct 2023 07:48 AM IST
सार

अमर उजाला और यूपी शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 45 स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का परिचय दिया। दो दिवसीय ग्रांड फिनाले में सात राउंड तक चली प्रतियोगिता में एक-दूसरे को मात देने के लिए खिलाड़ियों ने चालें चलीं।

विज्ञापन
Amar Ujala Junior Chess Festival participants exercised their brains vigorously for each game
Amar Ujala Junior Chess Competition - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों ने शतरंज के मूलमंत्र ‘क्या चलना है, और क्यों चलना है’ पर अमल कर अपना परचम लहराया। सात राउंड में खिलाड़ियों ने रोमांचक और कड़े मुकाबले खेले। किसी खिलाड़ी ने सिसिलियन डिफेंस की बाजी अपनाई, तो किसी ने ग्रीक ओपनिंग खेल से अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाकर जीत हासिल की।

विज्ञापन


अमर उजाला और यूपी शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 45 स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का परिचय दिया। दो दिवसीय ग्रांड फिनाले में सात राउंड तक चली प्रतियोगिता में एक-दूसरे को मात देने के लिए खिलाड़ियों ने चालें चलीं। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर आने वाले यश कुमार सिंह का छठे दौर में चौथे स्थान पर आने वाले दीपांशु से मुकाबला हुआ। यश ने धैर्य से खेलते हुए हारी हुई बाजी अपने नाम कर ली। यश की अंतिम बाजी दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले समय कुशवाहा से हुई। दोनों ने आक्रामक खेल दिखाया। यश ने एक शानदर चाल में अपनी क्वीन गंवाकर दो प्यादों का फायदा हासिल कर लिया। बाजी के अंत में उसे इसका फायदा मिला और वह समय को शिकस्त देने में सफल रहा।

विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर रही 
माही सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ सातवें राउंड में अंतिम रोमांचक मुकाबला खेला। माही ने इस बाजी में अपने अनुभव का फायदा उठाया और डिफेंस पर ध्यान दिया। उनके प्रतिद्वंद्वी ने अटैक करने की जल्दबाजी की और एक गलती करते ही गेम में उसका पलड़ा भारी हो गया। प्रतियोगिता में कुछ इसी तरह से रोमांचक बाजियों में खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया।

दोनों वर्गों के पांच शीर्ष खिलाड़ियों को नकद अन्य को प्रमाण पत्र और मोमेंटो
सब जूनियर (अंडर-12) और जूनियर वर्ग (12 वर्ष से अधिक) में पांच-पांच शीर्ष खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। यश कुमार सिंह (जूनियर वर्ग) और अवान तिवारी (सब जूनियर वर्ग) को 21,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर रहे समय कुशवाहा (जूनियर) और माही सिंह (सब जूनियर) को 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान पर रहे अर्णव पॉल (जूनियर) और दक्ष सैनी (सब जूनियर) को 5100 रुपये पुरस्कार मिला। चौथे स्थान पर रहे इंडस वैली स्कूल के (जूनियर) दीपांशु और जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा (सब जूनियर) हर्ष भूषण को 3100 रुपये प्रदान किए गए। पांचवें स्थान पर रहे एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल दनकौर के अर्णव गर्ग (जूनियर) और पंडित शालीग्राम कॉलेज हबीबपुर के श्रेयश कुमार (सब जूनियर) को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खिलाड़ियों को अंकों और प्रतिद्वंद्वियों से हारने के क्रम में स्थान प्रदान किए गए हैं। प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी भी प्रदान की गई। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किए गए।

विज्ञापन

14 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार
अमर उजाला और यूपी शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 14 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सांत्वना पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को 1100 रुपये नकद और मोमेंटो प्रदान किए गए। इसके अलावा इन खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

-सब जूनियर वर्ग (अंडर-12) में एसडीआरवी कॉन्वेंट दनकौर के रुद्राक्ष तायल, इंडस वैली स्कूल नोएडा के जयांश, द विस्डम ट्री स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रशांती, रायन इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा के अनय सिंह, एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की विग्नेश बाला, डीएवी स्कूल नोएडा के अर्थव झा, विश्वभारती स्कूल ग्रेटर नोएडा के सात्विक जैन शामिल रहे।
-जूनियर वर्ग (12 वर्ष से अधिक) वर्ग में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल के अरेन गौतम, जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के अनिरुद्ध पुरी, जीडी गोयनका स्कूल स्वर्णनगरी के रिभव आर्यन, रामईश इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा के जय पांडे, जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के गर्व पंत, पंचशील बालक इंटर कॉलेज नोएडा के प्राचेत सिंह और इंडस वैली स्कूल नोएडा की जाह्नवी गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed