फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala joins hand with goonj to spread awareness among women, women bikers took rally

महिलाओं को जागरूक करने को 12 महिला बाइकरों ने निकाली रैली, रीता जोशी ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 23 Dec 2017 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 23 Dec 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
amar ujala joins hand with goonj to spread awareness among women, women bikers took rally
मह‌िला बाइकर रैली को रीता बहुगुणा जोशी ने दी हरी झंडी - फोटो : आशीष शुक्ला/अमर उजाला

अमर उजाला की व‌िशेष पहल के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु बाइक राइडरों ने व‌िभिन्न जिलों में बाइक रैली निकाली है। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। इसके तहत कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी बुलंदशहर में हुए 'गूंज' कार्यक्रम में पहुंची।

विज्ञापन


यहां शनिवार को फीमेल बैंड जिंदगी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। रीता जोशी के साथ ही सदर विधायक भोला सिंह भी लोगों का उत्साह बढ़ाने मौके पर पहुंचे। महिला एवं बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला सामाख्या के तत्वावधान में नगर के विराट फार्म हाउस में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन


रीता बहुगुणा जोशी ने आज बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कुल 12 महिला बाइक राइडर विभिन्न जिलों की यात्रा करेंगी। महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण, डरी-सहमी बेटियों के डर को खत्म करने के लिए शनिवार को बुलंदशहर से बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक रैली के लिए मशहूर पल्लवी फौजदार अपनी 11 अन्य महिला साथियों के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में यात्रा करेंगी। ये सभी बुलंदशहर से यात्रा शुरू कर दादरी, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर के बाद वह 28 दिसंबर से मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज और कानपुर तक की यात्रा करेंगी।


पल्लवी फौजदार के साथ नॉर्थ ईस्ट से निर्माली नाथ, एनईई शर्मा, दक्षिण से अनीता कृष्णन, राजस्थान से तरुणा, दिल्ली से मोनिका, सुजाता, मनीषा व चारू गुप्ता, नोएडा से सीमा खरबंदा, नेपाल से ममता राणा व कोलकाता से कृष्णा शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed