फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala handed over PPE kit to four districts so that warriors remain safe

अमर उजाला ने चार जिलों को सौंपी पीपीई किट...ताकि सुरक्षित रहें योद्धा

Thu, 07 May 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 May 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala handed over PPE kit to four districts so that warriors remain safe
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल - फोटो : Amar Ujala

कोरोना से जंग लड़ रहे योद्धा भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए जुटी सरकार का साथ देते हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने भी मदद को हाथ बढ़ाए हैं। बुधवार को गौतमबुद्धनगर, आगरा, मेरठ और गाजियाबाद के जिला प्रशासन को 3500 पीपीई किट और मास्क सौंपे गए। प्रशासन के माध्यम से यह किट जरूरतमंद योद्धाओं तक पहुंचाई जाएंगी। फाउंडेशन की इस पहल को जरूरत बताते हुए अधिकारियों ने भी सराहना की है।

विज्ञापन

नोएडाः सामाजिक जिम्मेदारी का यही सही निर्वहन हैः  सुहास एलवाई

बुधवार दोपहर सेक्टर-27 स्थित डीएम कैंप ऑफिस पर अमर उजाला फाउंडेशन की टीम पहुंची और जिलाधिकारी सुहास एलवाई को 500 पीपीई किट सौंपी। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स व स्वास्थ कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला अखबार के माध्यम से कोरोना वायरस रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है, साथ ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निर्वहन कर रहा है। प्रभारी सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि कोरोना के कारण पीपीई के किट की काफी जरूरत पड़ रही है। अमर उजाला में गौतमबुद्ध नगर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को 500 किट देकर बेहद सराहनीय कार्य किया है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगराः  सुरक्षा कवच योद्धाओं का हौसला बढ़ाने वालाः प्रभु

फाउंडेशन ने प्रदेश के सबसे संक्रमित जिले आगरा में कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा कवच प्रदान किए हैं। बुधवार को डीएम प्रभु एन सिंह को एक हजार पीपीई किट और 180 एन-95 मास्क सौंपे गए। डीएम ने इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताया। डीएम ने कहा कि पीपीई किट और एनए-95 मास्क कोरोना योद्धाओं के लिए सुरक्षा कवच हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने इन्हें मुहैया कराकर कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया है। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल को ये किट और मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन ने कोरोना योद्धाओं का सहयोग किया है। इसके लिए आभार। आगरा में स्वास्थ्यकर्मी पूरी शिद्दत के साथ कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं।




 
विज्ञापन

मेरठः आपदा के वक्त देश की यह सेवा सराहनीयः अनिल

यहां डीएम अनिल ढींगरा को 1500 पीपीई किट दीं गईं। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हमारे स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए यह पहल की गई है। इस प्रयास के पीछे मुख्य उद्देश्य कोविड 19 के महा खतरे से लड़ रहे जनसामान्य की उखड़ती सांसों को पुन:जीवन देने वाले चिकित्सक संक्रमण से बचे रहें। डीएम ने कहा कि अमर उजाला हमेशा सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़ा रहता है। आपदा के समय भी देश और समाज की सेवा में तत्पर है। मेडिकल अस्पताल में बेडशीट व मास्क वितरण के बाद आज फिर पीपीई किट का वितरण किया है। कोरोना महामारी के दौरान फिर से सहयोग देकर अमर उजाला फाउंडेशन ने मिसाल कायम की है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरसी गुप्ता ने आभार जताया तो सीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा-इस लड़ाई में किट की बहुत जरूरत है।



 

गाजियाबादः स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बेहद जरूरी कदमः अजय

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगे चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन आगे आया है। बुधवार को फाउंडेशन की ओर से ऐसे ही योद्धाओं की मदद के लिए 500 पीपीई किट जिला प्रशासन को सौंपी गईं। डीएम कैंप ऑफिस पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने यह किट सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता को सौंपी। डीएम ने कहा कि यह अमर उजाला फाउंडेशन का सराहनीय कदम है। इससे हमें कोरोना मरीजों के इलाज में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर बचाव हेतु पीपीई किट देने में मदद मिलेगी। इस तरह के प्रयास से बाकी लोगों को भी जनसेवा करने की प्रेरणा मिल सकेगी। सीएमओ ने भी सराहना करते हुए कहा कि कोरोना से जंग में पीपीई किट की आवश्यकता सबसे ज्यादा पड़ रही है, यह प्रयास सराहनीय है।


 

आप भी जिंदगी बचाने वाले योद्धाओं के साथ आएं... उन्हें सुरक्षित और सशक्त बनाएं


कोष में अपना सहयोग दें। दानदाताओं के नाम अमर उजाला के स्थानीय संस्करण में प्रकाशित किए जाएंगे।

राशि भेजने से संबंधित विवरण 9410853378 पर व्हाट्सएप जरूर करें

अमर उजाला कोष का विवरण इस प्रकार है...
Account  Name : Amar Ujala Foundation
Account No.: 26290100008860
Bank : Bank Of Baroda, Sector-29, Noida-201301
IFSC Code : BARB0NOIDAX
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed