फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala ground report on first monday of sawan month coronavirus social distancing temples

अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना के बीच सावन के पहले सोमवार पर भक्तों ने की महादेव की आराधना, कहीं भीड़ तो कहीं बंद रहे शिवालय

Mon, 06 Jul 2020 06:50 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 06 Jul 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
amar ujala ground report on first monday of sawan month coronavirus social distancing temples
सावन 2020 - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस संकट के बीच आज सावन का पहला सोमवार है। देशभर के मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। कोरोना संकट के मद्देनजर मंदिर प्रशासन द्वारा नियमों का पालन किया गया। हालांकि, कोविड-19 के चलते माहौल वैसा नहीं है, जैसा आम तौर पर देखा जाता है। आइए आपको अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से बताते हैं देशभर में कैसा रहा सावन का पहला सोमवार...

विज्ञापन


दिल्ली, मध्यप्रदेश, झारखंड में भक्तों ने ऐसे की महादेव की आराधना 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीरः सावन पर कोरोना का असर, लोगों ने घरों में ही की भोलेनाथ की पूजा
आज से श्रावण (सावन) मास शुरू गया है। कोरोना वायरस के चलते जम्मू-कश्मीर में इस बार प्रमुख मंदिरों में लोगों को पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं ने घर में रहकर ही भोलेनाथ की आराधना की। उधर, भोले बाबा के आधार शिविर रनसू (शिवखोड़ी) रियासी में भी सन्नाटा पसरा रहा। बता दें कि जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बाद शिवखोड़ी दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है। सावन के महीने में यहां भक्तों का तांता लगता था। देश के कई हिस्सों से लोग यहां पहुंचते थे। लेकिन इस बार उनती रौनक नहीं है। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ में सावन के पहले दिन झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।
राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सावन के पहले दिन झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसूनी सिस्टम सक्रिय चल रहा है, प्रदेश के दूसरे हिस्सों से गुजर रही टर्फ लाइन की चाल बदलते ही लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में आगे भी अच्छी व तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में सुबह-सुबह आरती की गई। जिसमें मंदिर के बाहर खड़े भक्तों ने भीगते हुए भाग लिया। आगे पढ़ें...

चंडीगढ़: सावन का पहला सोमवार, आस्था के साथ भक्तों में सतर्कता भी दिखी
भगवान शिव का प्रिय मास सावन के पहले दिन भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। कई लोग परिवार के साथ शिवालय पहुंचे। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाकर बारी-बारी से जलाभिषेक और दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन ने भी भक्तों के लिए सावन के पहले सोमवार पर खास इंतजाम किए हैं। मंदिर कमेटियों ने पूरे तन-मन के साथ सामाजिक दूरी के नियम का पालन करवाया। आगे पढ़ें...

आगरा में नहीं खुले शिवालयों के पट, घरों में शिव की आराधना

भगवान शिव की उपासना का महीना सावन शुरू हो गया है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण ताजनगरी के प्रमुख शिवालय सूने हैं। प्रशासन ने संक्रमण के कारण मंदिरों को खोले जाने की अनुमति नहीं दी है। मंदिरों के बाहर पुलिस का पहरा है। इसके चलते भक्तों ने घरों में रहकर भगवान भोले की आराधना की। सावन के पहले सोमवार को राजेश्वर मंदिर में मेला भी नहीं लगा है। आगे पढ़ें...

उत्तराखंड : सावन का पहला सोमवार आज, मंदिर में पहुंचे भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया जलाभिषेक
सावन का पहला सोमवार आज है। सावन के सोमवार को भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। इसके लिए उत्तराखंड के शिवालयों में तैयारियां की गई हैं। तड़के से ही शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिर समिति ने भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कमर कस ली है। आगे पढ़ें...

मेरठ : कोरोना का प्रभाव, ऐतिहासिक औघड़नाथ सहित शहर के प्रमुख मंदिर रहे बंद, शिव भक्तों ने ऐसे की पूजा-अर्चना
आज से श्रावण (सावन) मास शुरू गया है। इस बार कोरोना वायरस के चलते मेरठ शहर के प्रमुख मंदिरों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं ने घर में रहकर ही भगवान शिव भोले की आराधना की। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर के बाहर से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। खास बात यह है कि सावन के पहले सोमवार को शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। आगे पढ़ें...

 काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें तस्वीरें

महादेव की नगरी काशी में सावन का महीना उनके भक्तों के लिए खास होता है। इस पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ती है। आज सावन के पहले सोमवार के दिन भक्त महादेव के दर्शन के लिए लाइन में लगे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन गाइडलाइन के साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत दे रहा है। आगे पढ़ें...

कानपुर में नहीं खुले शिवालयों के पट, शिव भक्तों ने ऐसे की पूजा-अर्चना
सावन में पहली बार आनंदेश्वर बाबा का दरबार बंद है। बावजूद इसके भक्तों का कहना है कि बाबा के दर्शन न सही लेकिन सावन भर उनकी चौखट पर माथा टेकने अवश्य जाएंगे। सावन के पहले दिन सोमवार को शिव भक्तों ने घर में ही पूजा की वहीं कुछ भक्तों ने मंदिर के बाहर से महादेव के दर्शन किए। शहर में ऐसे लाखों भक्त हैं जो बाबा के दर्शन के लिए परमट में सावन मास में नियमित जाते हैं। सोमवार के दिन तीन से चार लाख भक्त मंदिर में दर्शन करने को जाते हैं। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed