{"_id":"5d1442288ebc3e3ca07df87e","slug":"amar-ujala-gillette-exam-today-students-will-get-chance-to-work-with-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला-जिलेट की लिखित परीक्षा आज, अमर उजाला के साथ प्रदेश के होनहारों को काम करने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला-जिलेट की लिखित परीक्षा आज, अमर उजाला के साथ प्रदेश के होनहारों को काम करने का मिलेगा मौका
Thu, 27 Jun 2019 09:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला-जिलेट की परीक्षा आज
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं के लिए अमर उजाला और जिलेट शेव गार्ड के संयुक्त कार्यक्रम ‘जिलेट गार्ड सफलता अपनी मुट्ठी में’ का ग्रांड फिनाले 28 जून (शुक्रवार) को होने जा रहा है। ग्रांड फिनाले सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में होगा।
विज्ञापन
सफलता अपनी मुट्ठी के ग्रांड फिनाले में भाग लेने के लिए 27 जून को विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा के बाद ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार के जरिए चुने गए विजेताओं को अमर उजाला और जिलेट गार्ड की ओर से प्लेसमेंट दी जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश के करीब 150 कालेजों में परीक्षा के बाद प्रत्येक से तीन-तीन छात्रों को चुना गया था। पूर्व में चुने गए यही छात्र अब गुरुग्राम में 27 जून को फाइनल परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन सेक्टर-54 स्थित वैश्य समाज धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा के तुरंत बाद ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार में प्राप्त नंबरों के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। चुने गए विजेताओं में दस को अमर उजाला अपने साथ काम करने का सुनहरा मौका देगा। ग्रांड फिनाले में ओलंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, मेयर मधु आजाद और आबकारी-जीएसटी उपायुक्त स्नेहलता शिरकत करेंगे।
गौरतलब है कि अमर उजाला और जिलेट शेव गार्ड की ओर से प्रदेश के रोहतक, करनाल, कुरुक्षेत्र, बहादुरगढ़, हिसार समेत कई जिलों के 150 कॉलेजों में ग्रूमिंग कार्यशाला कराई गईं थीं। कार्यशाला के दौरान लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार के माध्यम से हर कॉलेज से तीन-तीन विजेता चुने गए। इन सभी चयनित विद्यार्थी 27 जून को ग्रांड फिनाले के लिए लिए परीक्षा देंगे, जिसके बाद 28 जून को ग्रांड फिनाले का हिस्सा बनेंगे।