{"_id":"587a3c8d4f1c1bdf09ba7ec1","slug":"amar-ujala-gharana-parampara-new-dellhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला घराना कार्यक्रम: ...जब छिड़ी सरोद की तान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला घराना कार्यक्रम: ...जब छिड़ी सरोद की तान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Jan 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तुति देता कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द शाम और मकर संक्रांति के दिन शास्त्रीय संगीत घराना से आए कलाकारों ने दिल्ली का दिल जीत लिया। अमर उजाला घराना और परंपरा, लीजेंड्स ऑफ इंडिया संस्था की ओर से इंडिया हेबिटेट सेंटर में आयोजित संगीत व नृत्य से सजी शाम का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
इस मौके पर जयपुर घराने से आए पंडित संदीप महावीर का नृत्य और मशहूर सरोदवादक आशीष खान और उनके भतीजे शिराज अली की जुगलबंदी देखने को मिली। इस दौरान वह दर्शकों से भी रूबरू हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत संदीप महावीर के कथक नृत्य से हुई। संदीप महावीर ने नृत्य के साथ-साथ आए तबलावादकों के साथ जुगलबंदी की। दर्शकों की तालियां भी बटोरीं। संदीप ने भजन के साथ जयपुर घराने के संगीत व नृत्य भी पेश किया। तबलावादक पंडित अरूप चटोपाध्याय और पखवई के साथ निशांत सिंह ने भी इनका साथ देकर अपनी प्रतिभा से लोगों को कायल कर दिया।
विज्ञापन
कड़कती ठंड में शाम हो गई और सुरमयी
सरोद पर तान छेड़ते कलाकार आशीष खान और सिराज खान।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आए आशीष खान ने अपने भतीजे के साथ पूरी शाम को संगीतमय बना दिया। सरोद वादक उस्ताद आशीष खान ने अपने संगीत के सुरों से लोगों का दिल जीत लिया।
शिराज अली खान ने अपने चाचा व उस्ताद आशीष खान के साथ जमकर जुगलबंदी की। इस मौके पर लीजेंड्स ऑफ इंडिया ने एक और नई शुरुआत की है। संस्था ने द स्कूल ऑफ फ्रेम के जरिये छोटे बच्चों को संगीत और ललित कला में पारंगत करने की घोषणा भी की।
लीजेंड्स ऑफ इंडिया के चेयरमैन दीपायन मजूमदार ने बताया कि इस स्कूल के जरिये हम छोटे बच्चों को इस शास्त्रीय संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करेंगे।