{"_id":"5c8ebca1bdec221447632403","slug":"amar-ujala-aprajita-100-million-smiles-campaign-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: समाज उत्कृष्ट कार्य करने वाली अपराजिताओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: समाज उत्कृष्ट कार्य करने वाली अपराजिताओं का सम्मान
Mon, 18 Mar 2019 03:04 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Mar 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
amar ujala Aprajita
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अपराजिता (कभी पराजित न होने वाली) महिलाओं की कमी नहीं है। कई महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी हिस्सेदारी निभा रही हैं। शहर की ऐसी ही महिलाओं के लिए सेक्टर-48 स्थित फाउंडेशन स्टेप स्कूल में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत परामर्श सत्र आयोजित हुआ। जिसमें महिलाओं ने सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय दी। वहीं, फाउंडेशन द्वारा बेहतर सामाजिक कार्यों के लिए कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं ने मिलकर आकृति लेडीज क्लब बनाया। महिलाओं ने अपने सामाजिक योगदान की जानकारी दी। समाज के लिए जरूरी कार्यों और उन्हें करने के प्रयासों पर चर्चा की। महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। फाउंडेशन स्टेप्स की संचालिका सुनीता खटाना ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान महिलाओं की बेहतरी के लिए अच्छा कदम है।
विज्ञापन
इससे जुड़कर लोगों को नई दिशा मिल रही है। प्रतिभा अग्रवाल ने कहा कि अभियान लोगों के जीवन में उम्मीदों का नया रंग भर रहा है। लेडीज क्लब से शहर की महिलाओं को जुड़ने का मौका मिलेगा। राजेश्वरी त्यागराजन ने कहा कि अभियान से महिलाओं को अपने विचार लोगों के सामने रखने का मौका मिल रहा है। पूनम सहदेव ने कहा कि क्लब का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन