फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Singh may contest on gautam budh nagar in LS election

अमर सिंह कांग्रेस में, टिकट भी मिला!

Wed, 05 Mar 2014 03:32 PM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh may contest on gautam budh nagar in LS election

वीआईपी लिस्ट में शामिल गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस अमर सिंह को उतार सकती है। मंगलवार देर रात तक इसकी पुष्टि तो नहीं हो सकी, लेकिन सियासी गलियारे में अमर सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा गर्म रही।

विज्ञापन


कांग्रेसी भी मान रहे हैं कि आज नहीं तो कल, हाईकमान ने अमर सिंह को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर ली है।

दरअसल, वोटों के गणित और चुनावी बिसात पर अमर सिंह फिट बैठ रहे हैं। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) और कांग्रेस में हुए चुनावी तालमेल के लिहाज से भी वो फायदेमंद हैं। इस लोकसभा सीट पर गुर्जर, मुस्लिम, ठाकुर और जाट वोटों की अहमियत देखते हुए कांग्रेस अमर सिंह पर दांव खेलने की जुगत में है।

विज्ञापन

रणनीतिकारों ने दी है हाईकमान को सलाह

Amar Singh may contest on gautam budh nagar in LS election

जाटों को ओबीसी में आरक्षण देने के केंद्र के फैसले के बाद कांग्रेस इनसे उम्मीद लगा रही है। बताया जा रहा है कि सीट पर जाट वोट ज्यादा तो नहीं हैं, लेकिन उलटफेर के लिए पर्याप्त हैं। उधर, गुर्जर और ठाकुर वोटों में भी ज्यादा अंतर नहीं है।

अमर सिंह को अगर ठाकुर वोटों का फायदा मिलता है, तो ये वोट निर्णायक साबित हो सकते हैं। आरएडली और कांग्रेस दोनों ही अमर सिंह को उपयुक्त उम्मीदवार मान रही हैं, जो दूसरे प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस इस सीट पर चौथे नंबर पर थी, जिसे देखते हुए कांग्रेस रणनीतिकारों ने भी हाईकमान को सलाह दी है। सीट अगर आरएलडी को भी दे दी जाए, तो नुकसान कोई नहीं है।

चार महीने पहले ही तय हो चुका था नाम!

Amar Singh may contest on gautam budh nagar in LS election

दरअसल, गौतमबुद्ध नगर सीट पर वोटों का समीकरण देखकर दूसरी पार्टियां पर भी अमर सिंह पर दांव आजमाने की सोच रही हैं। इसलिए कांग्रेस ने चार महीने पहले ही अमर सिंह के नाम पर मंथन शुरू कर दिया था।

कांग्रेस नोएडा महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा बताते हैं कि करीब चार माह पहले ही कांग्रेस हाईकमान से सपा के पूर्व नेता अमर सिंह को गौतमबुद्ध नगर से प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर सुझाव मांगा गया था।

उनका कहाना है कि स्थानीय संगठन ने फीडबैक में यही कहा था कि अगर आरएलडी और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में राज्य सभा सांसद अमर सिंह को मैदान में उतारा जाता है, तो यह फैसला सही होगा। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इसका खंडन कर रहे हैं।

विज्ञापन

बाकी दलों से कौन है चर्चा में?

Amar Singh may contest on gautam budh nagar in LS election

पर समाजवादी पार्टी से नरेंद्र सिंह भाटी और बसपा के मौजूदा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर का नाम तय है। गुर्जर जाति के ये दोनों नेता कद्दावर माने जाते हैं।

उधर, गाजियाबाद से सांसद राजनाथ सिंह के लखनऊ से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच, गौतमबुद्ध नगर की स्थिति भी साफ होती जा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे और मौजूदा नोएडा विधायक डॉ. महेश शर्मा के भाजपा से प्रत्याशी बनने की पूरी संभावना है।

दो गुर्जर नेताओं और बीजेपी के डॉ. महेश शर्मा की लड़ाई के बीच अमर सिंह पर दांव लगाना कांग्रेस के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। अगर समीकरण ऐसे ही बनते हैं, तो इस वीआईपी सीट पर कांटे की टक्कर तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed