{"_id":"3f84eccb2af91c21e922a6e8ad13d388","slug":"already-preparing-for-the-summer-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों से पहले ही जल संकट से निपटने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों से पहले ही जल संकट से निपटने की तैयारी शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 13 Jan 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
गर्मियों आने से पहले ही जल संकट से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। जेएनएनयूआरएम (जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रेनुअल मिशन) के तहत बनाए जा रहे रेनीवेल का काम अगले माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जो बूस्टर बनकर तैयार हैं, वहां बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम के डॉ. दहिया मंगलवार को एनआईटी कार्यालय में परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता ओपी गोयल और एनबीसीसी के जीएम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
निगम शहर में पानी की कमी को दूर करने के लिए जेएनएनयूआरएम स्कीम के तहत रेनीवेल बनाने का काम कई सालों से कर रहा है। यमुना किनारे कुल 10 रेनीवेल लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
जिनसे पांच लाइन शहर में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें से ऊंचा गांव की एक लाइन को पिछले साल ही शुरू कर दिया गया था। बाकी चार लाइनों का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
गर्मियों में जल संकट से निपटने की तैयारियों को ध्यान में रख निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस परियोजना पर काम कर रही कंपनी के अधिकारियों को आदेश दिये कि वह रेनीवेल का काम जल्द से जल्द पूरा करें। इसके अलावा फरवरी में घरोड़ा लाइन को शुरू करने के लिए कहा गया है।
जिससे हर रोज 10 एमएलडी पानी सेक्टर 3, 7, 8 व सेक्टर 9 क्षेत्र में पहुंचेगा। अधिकारियों के मुताबिक जहां बूस्टर बन गए हैं और वहां बिजली कनेक्शन नहीं हो पाए हैं वहां कनेक्शन लेने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है। उम्मीद है कि एक महीने के अंदर पाइप लाइन शुरू कर दी जाएंगी।