{"_id":"69690d22a9eab87d230c0e65","slug":"allegations-of-insulting-women-councillors-aap-targets-mayor-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-120359-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला पार्षदों के अपमान का आरोप, आप ने मेयर पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला पार्षदों के अपमान का आरोप, आप ने मेयर पर साधा निशाना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी ने एमसीडी सदन में महिला पार्षदों को भेड़-बकरी कहने के आरोप में मेयर राजा इकबाल सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वीडियो जारी किया। पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मेयर ने सदन में सबके सामने महिला पार्षदों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया, इसके बावजूद भाजपा इनकार कर रही है।
आप मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिला होने के नाम पर सम्मान की बात करती हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी के मेयर ने चुनी हुई महिला पार्षदों को भेड़-बकरी कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह महिलाओं का अपमान नहीं है? भारद्वाज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने मेयर का वीडियो दिखा दिया है, लेकिन भाजपा अभी तक आतिशी से जुड़े उस कथित वीडियो को नहीं दिखा पाई, जिसे लेकर वह हंगामा कर रही थी।