{"_id":"6a53e60a42fa48056109b734","slug":"allegations-of-gang-rape-against-a-widow-who-had-come-to-fill-out-an-sir-form-case-registered-against-four-named-accused-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113566-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एसआईआर फॉर्म भरने आई विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप, चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एसआईआर फॉर्म भरने आई विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप, चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। शहर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित फॉर्म भरने के लिए तावडू आई थी। फॉर्म भरने के बाद वह सोहना जाने के लिए तावडू चौकी के पास वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक टेंपो चालक सोहना जाने की आवाज लगाते हुए वहां पहुंचा, जिस पर वह सवार हो गई। टेंपो में चालक के अलावा तीन अन्य युवक भी बैठे हुए थे। रास्ते में टेंपो निर्धारित मार्ग से हटकर नूंह की ओर जाने लगा। महिला द्वारा इसका कारण पूछने पर चालक ने रास्ते में एक सवारी बैठाने की बात कही।
आरोप है कि कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद वाहन को सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां महिला को जबरन बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान अन्य युवक भी मौके पर मौजूद थे और उसे धमकाया गया। महिला किसी तरह वहां से निकलकर तावडू शहर थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। बाद में महिला ने चार आरोपियों की पहचान करते हुए उनके नाम पुलिस को बताए। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तावडू शहर थाना प्रभारी चंद्रभान का कहना है मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।