फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Allegations of an attempt to forcibly remove protesting students from the protest site

Delhi NCR News: प्रदर्शनकारी छात्रों का धरनास्थल से जबरन हटाने की कोशिश का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
-छात्रसंघ बहाली की मांग पर 13वें दिन भी भूख हड़ताल जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी आंदोलन के 13वें दिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने शनिवार को जामिया प्रशासन पर धरनास्थल उजाड़ने, मारपीट करने और भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को जबरन हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उधर, देर शाम को भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने राजनीतिक विज्ञान विभाग के गलियारे को नया ठिकाना बना लिया।

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि प्रशासन छात्रसंघ चुनाव की समयसीमा तय करने की मांग पर सहमत नहीं हुआ। अधिकारियों ने संविधान का मसौदा तैयार होने के बाद चुनाव की अधिसूचना जारी करने का आश्वासन दिया। लेकिन चुनाव कब तक होंगे। इसकी लिखित समयसीमा नहीं दी।
विज्ञापन


छात्रों ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें घसीटा गया। भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराने के नाम पर अलग से हटाने की कोशिश का भी दावा किया गया। छात्रों ने जामिया छात्रसंघ बहाल करने, आंदोलन से जुड़े सभी अनुशासनात्मक नोटिस वापस लेने और मुख्य प्रॉक्टर व मुख्य सुरक्षा सलाहकार के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed