फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Allegations against former Sarpanch in Manota regarding encroachment on Panchayat land and fraud in the PM Awas Yojana.

Delhi NCR News: मानोता में पूर्व सरपंच पर पंचायत भूमि कब्जाने और पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़े के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले के मानोता गांव में पूर्व सरपंच रशीद, उसके सहायक खुर्शीद और ग्राम सचिव सुनील पर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में कथित फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त को शिकायत देकर आरोप लगाया कि पंचायत की करीब आठ एकड़ भूमि पर पूर्व सरपंच का कब्जा है और इसकी जांच कर कब्जा हटाने की मांग की है। वहीं गांव निवासी जावेद पुत्र आस मोहम्मद ने शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2017-18 में उसके नाम से बिना जानकारी के पीएम आवास योजना के तहत फर्जी आवेदन स्वीकृत कराकर कुल 1.38 लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के अनुसार 45 हजार, 60 हजार और 33 हजार रुपये की तीन किश्तें जारी हुईं, लेकिन उसे एक भी रुपये का लाभ नहीं मिला। जावेद का कहना है कि आवेदन में किसी अन्य व्यक्ति का जॉब कार्ड, बैंक खाता और मकान की तस्वीरें लगाई गईं, जबकि उसका एसबीआई में कोई खाता ही नहीं है।

शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी धन के गबन का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा है। मामले को लेकर सचिव सुनील का कहना है कि जब लिस्ट आई थी तो ग्राम सभा में नाम का ऐलान किया गया था। जिसमें नंगला जमालगढ़ के रहने वाले जावेद की जानकारी मिली थी जिसको किस्त का पूरा पैसा दे दिया गया है। इस मामले की जांच भी चल रही है। खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी अंकित यादव का कहना है कि मामले की जांच चल रही है पंचायत जमीन पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article