{"_id":"6ac6626bfdbadcf55b0b7e89","slug":"allegation-of-filing-form-8-in-devendra-yadavs-name-without-permission-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158209-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: देवेंद्र यादव के नाम पर बिना अनुमति फॉर्म-8 भरने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: देवेंद्र यादव के नाम पर बिना अनुमति फॉर्म-8 भरने का आरोप
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी और पुलिस को दी शिकायत, जांच और एफआईआर की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नाम पर उनकी जानकारी के बिना मतदाता सूची में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरे जाने का मामला सामने आया है। यादव ने दावा किया कि उन्होंने न तो खुद फॉर्म-8 के लिए आवेदन किया और न ही किसी अन्य व्यक्ति को उनकी ओर से आवेदन करने के लिए अधिकृत किया था। इसके बावजूद उनके मोबाइल पर ईसीआईनेट से ओटीपी आने के बाद उन्हें आवेदन की जानकारी मिली।
यादव ने बुधवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और समयपुर बादली थाने के एसएचओ को शिकायत दी। उन्होंने मांग की कि आवेदन की पूरी जांच कर यह पता लगाया जाए कि उनके नाम पर फॉर्म-8 किसने और किस प्रक्रिया के तहत भरा। साथ ही दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
यादव के मुताबिक, उनके मोबाइल पर 010697 यूजर आईडी के लिए ओटीपी भेजे जाने का संदेश आया। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके नाम से मतदाता सूची में सुधार का आवेदन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को भी ऐसा आवेदन करने की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि वह पूर्व पार्षद और पूर्व विधायक रह चुके हैं तथा वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। ऐसे में यदि उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर मतदाता सूची में सुधार का आवेदन किया जा सकता है तो यह चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और आम मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।