फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alld HC orders demolition of two 38-storey towers in Noida

अब इन 500 फ्लैट खरीदारों का क्या होगा?

Sat, 12 Apr 2014 02:05 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
Alld HC orders demolition of two 38-storey towers in Noida

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा स्थित जिन दो टावरों को गिराने का आदेश दिया है, उनमें पांच सौ से अधिक फ्लैट बिक चुके हैं। इससे इनके खरीदारों की परेशानी बढ़ गई है। इन फ्लैटों की कीमत 40 लाख से एक करोड़ रुपये तक बताई जा रही है।

विज्ञापन


सुपरटेक ने करीब तीन साल पहले एमरॉल्ड कोर्ट के परिसर में एपेक्स और सियान के नाम से प्रोजेक्ट लॉन्च किया। इसमें 857 फ्लैट हैं।

ये टू बीएचके से लेकर फोर बीएचके और सर्विस अपार्टमेंट सहित कई श्रेणी के हैं। फ्लैटों की कीमत 40 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक बताई जा रही है।

फायदा होने के भी हैं मौके!

Alld HC orders demolition of two 38-storey towers in Noida

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इन फ्लैटों में पैसा लगा चुके खरीदार को 14 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से पैसे वापस करने का भी बिल्डर को आदेश दिया है।

बता दें कि कोर्ट ने तीन माह में इसे गिराने का आदेश जारी किया है। साथ ही मलबा उठाने का खर्च भी बिल्डर से वसूले जाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है अथॉरिटी?

Alld HC orders demolition of two 38-storey towers in Noida

नोएडा अथॉरिटी का कहना था कि वर्ष 2005 से 2012 के बीच पांच बार प्लान स्वीकृत किया गया जो स्वीकृति दिए जाने के समय लागू नियमों के अनुसार था।

कोर्ट के आदेश के बाद प्राधिकरण भी घेरे में आ सकता है। प्लॉट पर निर्माण करने से पहले नक्शा पास कराया जाता है। उसमें बिल्डर प्रोजेक्ट का पूरा विवरण दिया जाता है। प्राधिकरण ने बिना जांच पड़ताल के नक्शा पास कर दिया।

इसके साथ ही एपेक्स और सियान टावर में अब तीस मंजिल तक निर्माण हो चुका है। इसके बावजूद बिल्डर ने अब तक कंपलीशन नहीं लिया है, मगर प्राधिकरण ने इस पर भी ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन

नहीं तो टूट जाएगा सपना!

Alld HC orders demolition of two 38-storey towers in Noida

जानकारी के मुताबिक कुल प्रस्तावित फ्लैटों में से करीब पांच सौ फ्लैट बिक चुके हैं। कुल 38 मंजिल बनने हैं, जिसमें से अब तक 30 मंजिल तक निर्माण भी हो चुका है।

इसके बाद फिनिशिंग का काम होना है। कुछ ही महीनों में पजेशन मिलना शुरू हो जाता।

कोर्ट के आदेश के बाद अब इनके खरीदारों के लिए परेशानी बढ़ गई है। जिन लोगों ने यहां आवास का सपना संजोया है, उनके लिए यह सपना टूटने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed