{"_id":"c3603d0593898faaffe2bb15559525bb","slug":"all-were-convinced-of-the-honesty-of-shiva","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव ने पेश की ईमानदारी की ऐसी मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव ने पेश की ईमानदारी की ऐसी मिसाल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 06 May 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर के शिवकुमार शर्मा ने पार्क में पड़े मिले डेढ़ लाख रुपये और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय योग संस्थान के महामंत्री देवेंद्र हितकारी ने बताया कि वे आरडीसी के पार्क में रोजाना सुबह योग की निःशुल्क कक्षा लगाते हैं। इसी संस्था से जुड़े योग साधक शिवकुमार शर्मा पार्क में आते हैं।
विज्ञापन
रविवार सुबह उन्हें पार्क में डेढ़ लाख रुपये और जेवर पड़े मिले। सोने के जेवरों में हीरे भी लगे थे। शिव कुमार ने तुरंत उनसे (महासचिव देवेंद्र हितकारी) संपर्क किया।
विज्ञापन
छानबीन में पता चला कि जेवर और धनराशि पार्क के पास रहने वाले पवन गुप्ता के हैं। पवन गुप्ता भी योग कक्षा में आते हैं। उनकी पत्नी ने रात में रुपये और जेवर एक चादर में रख दिए थे।
सुबह उसी चादर को उठाकर पवन पार्क में ले आए, नगदी और जेवर पार्क में गिर गए थे। इस ईमानदारी के लिए सभी साधकों ने शिवकुमार शर्मा की प्रशंसा की। शिव कुमार एक सामान्य परिवार से हैं और ग्रेटर नोएडा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।