रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर अगर आप पूर्वांचल की तरफ जाना चाहते हैं तो ट्रेन से सफर के अलावा भी अन्य यातायात के संसाधन पर विचार कर लें। इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें अभी से ही फुल हैं। इसी तरह बकरीद त्योहार को लेकर भी किसी भी ट्रेन में आरक्षित बर्थ उपलब्ध नहीं है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे के सभी प्रयास त्योहारी मौसम में विफल साबित होते हैं। अतिरिक्त कोच लगाया जाना, त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद आरक्षित बर्थ उपलब्ध नहीं हो पाती है। इसकी बानगी 12 अगस्त को बकरीद और 15 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार पर देखने को आसानी से मिल सकता है। पूर्वांचल की तरफ जाने वाली अधिकतर ट्रेनें अभी से ही फुल है। स्लीपर क्लास के आरक्षित कोच में तो 100 से अधिक वेटिंग टिकट मिल रहा है। यहीं हाल एसी थ्री व टू टायर का है।
लखनऊ की दिशा में जाने वाली ट्रेन सप्त क्रांति, बिहार संपर्क क्रांति,, श्रमजीवी, वैशाली, गोरखधाम, लखनऊ मेल व पद्मावत ट्रेन का जायजा लेने पर पता चला कि 11 से 15 अगस्त के बीच आरक्षित बर्थ खाली नहीं है। 50-100 के बीच वेटिंग टिकट मिल रहा है।
इसी तरह कानपुर जाने वाली पूर्वा, महाबोधि, विक्रमशीला एक्सप्रेस में भी इस दौरान आरक्षित बर्थ सभी फुल है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर समेत बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर जाने वाली ट्रेन भी अभी से ही फुल हैं।
स्पेशल ट्रेन चलाकर राह आसान करने की कवायद
अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रख रेलवे त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की कवायद कर रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रक्षा बंधन व बकरीद पर स्पेशल ट्रेनें विभिन्न दिशाओं के लिए चलेंगी। इसके साथ ही कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे। इसके अलावा तत्काल टिकट की सुविधा भी यात्रियों को दी जाती है।