फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All three water treatment plants closed due to increase in ammonia levels in Yamuna

दिल्ली: यमुना में अमोनिया के स्तर में इजाफा, तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद

Tue, 01 Oct 2019 06:58 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 01 Oct 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
All three water treatment plants closed due to increase in ammonia levels in Yamuna
यमुना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की औद्योगिक इकाईयों से यमुना में प्रदूषित पानी छोड़ने के बाद अमोनिया की मात्रा में अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली जल बोर्ड ने तीनों जल उपचार संयंत्रों को बंद कर दिया है। हालांकि बीते 24 घंटे में हालात में सुधार का दावा दिल्ली जल बोर्ड ने किया है। बोर्ड के उपाध्यक्ष के मुताबिक मंगलवार शाम तक हालात में और सुधार के बाद जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत और पानीपत स्थित औद्योगिक इकाईयों से निकलने वाले वाले रासायनों को यमुना और आसपास के नहरों में छोड़ दिए जाने से पानी में अमोनिया की मात्रा (3.2 एमजीएल) दर्ज की गई। सामान्य तौर पर पानी में अमोनिया की मात्रा अगर 1.2 एमजीएल हो तो प्लांट से पानी के उपचार के बाद आपूर्ति के लिए माकूल बनाया जाता है। यमुना में फिलहाल अमोनिया की मात्रा 3.2 एमजीएल तक पहुंच गया। इस वजह से नहरों से होने वाली जलापूर्ति भी पहले से काफी कम हो गई है।
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हरियाणा सरकार से बातचीत की ताकि हालात को जल्द से जल्द सामान्य कर पहले की तरह जलापूर्ति की जा सके। इसके बाद हरियाणा में यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है ताकि अमोनिया के स्तर में कमी आए। फिलहाल यमुना में अमोनिया की मात्रा घटकर 1.6 एमजीएल हो गई है। धीरे-धीरे अमोनिया की मात्रा में और कमी होने के बाद मंगलवार शाम तक जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बोर्ड के मुताबिक स्थिति में पूरी तरह सुधार होने तक उत्तर पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दिल्ली कैंट के अलावा एनडीएमसी क्षेत्र में कुछ जगहों पर कम दबाव पर जलापूर्ति होगी।


दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने बताया कि सामान्य तौर पर पानी में अगर अमोनिया का स्तर 1.2 एमजीएल हो तो इसे प्लांट में उपचार के बाद पीने लायक बनाने के बाद जलापूर्ति की जाती है। अगले 24 घंटे में हालात सामान्य हो जाएगा, इसके लिए अधिकारी और कर्मी लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed